इन 12 लीग मुकाबलों में आएगा जोरदार मजा! 4 जगह के लिए लड़ेंगी कुल इतनी टीमें

आईपीएल 2025 की 17वें सीजन में फिर से शुरुआत हो रही है। इसे कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। बता दें कि अब भी इस रेस में 7 टीमें बनी हुई हैं, जबकि तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि इन सात टीमों में से कौन सी टीमें टॉप पर जगह बनाती हुई नजर आ रही हैं।
IPL 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद इसे फिर से शुरू करने का शेड्यूल भी आ गया। दरअसल, आईपीएल 17वें सीजन में फिर से शुरू हो रहा है। ऐसे में दर्शकों का जोश और भी बढ़ गया है। हालांकि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि अब आईपीएल की कौन-कौन सी टीमें मौजूदा सीजन के लिए प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं और कौन सी टीमें बाहर हो चुकी हैं।

दरअसल, इस समय गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। गुजरात के पास 11 मैच में 16 पॉइंट्स हैं, जिसके चलते वह टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जिसके पास भी 16 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों को अब अपने तीन-तीन मुकाबले और खेलने हैं।

इन दो टीमों की जगह लगभग तय

दरअसल, गुजरात और बैंगलोर लगभग टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब बाकी दो जगहों के लिए पांच टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये पांच टीमें अब भी आईपीएल की रेस में बनी हुई हैं। इन टीमों में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें शामिल हैं। दरअसल, पंजाब के पास 11 मैच में सात जीत के साथ 15 अंक हैं, जिसके चलते टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम को एक और मुकाबला जीतना है। अगर टीम एक और मुकाबला जीत पाती है, तो वह क्वालीफाई कर जाएगी। जबकि मुंबई इंडियंस के 12 मैच में 14 अंक हैं। टीम को अपनी जगह पक्की करने के लिए दो मुकाबले जीतने होंगे।

बाकी दो जगह के लिए इनमें है टक्कर

हालांकि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं रहने वाली है। दरअसल, पंजाब को जो मुकाबला जीतना है, वह मुकाबले मुंबई और दिल्ली के अलावा राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन दिल्ली और मुंबई अपने-अपने मुकाबले जीतने की कोशिश करेंगी। ऐसे में पंजाब के लिए यह रेस इतनी आसान नहीं होने वाली है। वहीं, मुंबई की बात करें तो पंजाब के अलावा मुंबई को एक मुकाबला दिल्ली से भी खेलना है। ऐसे में मुंबई यह दोनों मुकाबले जीतना चाहेगी। अगर मुंबई यहां मुकाबले जीतती है, तो पंजाब और दिल्ली के लिए मुसीबतें खड़ी हो जाएंगी। जबकि पास में नंबर पर मौजूद दिल्ली को गुजरात, मुंबई और पंजाब से अपने मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में इन तीन टीमों में जो टीमें अपने मुकाबले जीतेंगी, वे क्वालीफायर के लिए सबसे बड़ी दावेदार होंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews