
IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दरअसल यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। एक तरफ गुजरात जहां जीत की लय में है तो वहीं मुंबई लगातार हार के बाद वापसी की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। दरअसल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 251 रन बनाए हैं और टीम के सबसे बड़े रन स्कोरर हैं।
वहीं शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर ने भी 220 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है और वे पर्पल कैप की दौड़ में भी शामिल हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
दरअसल इस सीजन में गुजरात टाइटंस संतुलित टीम के रूप में सामने आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं कप्तान शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई है। वहीं गुजरात की टीम में मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत दिख रहा है। राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी मुश्किल हालात में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो का मुकाबला
वहीं गुजरात टाइटन अगर आज का मैच जीतती है तो यह उसकी लगातार चौथी जीत होगी जिससे टीम अंक तालिका में और मजबूत स्थिति में पहुंच सकती है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला होने वाला है। दरअसल टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और अब उसे वापसी के लिए मजबूत प्रदर्शन करना होगा। हालांकि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे शानदार खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक चार मैचों में 137 रन बनाए हैं और वे टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
वहीं अहमदाबाद में मौसम की बात करें तो यहां गर्मी काफी ज्यादा रहने की संभावना है और बारिश की कोई आशंका नहीं है। ऐसे में दर्शकों को एक पूरा और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

