IPL 2026 में ये खिलाड़ी बदल सकते हैं अपनी टीमें, इन टीमों को मिल सकते हैं नए कप्तान

आईपीएल 2026 बेहद ही रोमांचक होने वाला है। दरअसल, इसे लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसमें संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम है।
IPL 2026 में ये खिलाड़ी बदल सकते हैं अपनी टीमें, इन टीमों को मिल सकते हैं नए कप्तान

आईपीएल 2026 के लिए ट्रेड चर्चाएं अभी से शुरू हो गई हैं। आगामी सीजन में कई बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। बड़े-बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहले चर्चा है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान के साथ अब संजू सैमसन का सफर खत्म हो चुका है। हालांकि अब तक इसे लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर ट्रेड डील होती है तो न सिर्फ संजू सैमसन, बल्कि केएल राहुल, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा जैसे कई खिलाड़ी दूसरी टीमों के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

केएल राहुल पर केकेआर का दाव?

दरअसल, केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। केएल राहुल ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। इस दौरान आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की नजर है और वह ट्रेड डील में बड़ी रकम खर्च करने को तैयार है। इस समय राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह ओपनिंग और विकेटकीपिंग के अलावा कप्तानी भी कर सकते हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम केएल राहुल पर 25 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है और बतौर कप्तान उन्हें टीम में शामिल कर सकती है।

अभिषेक शर्मा पर नजर

वहीं, दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन में हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब उन्हें लेकर भी ट्रेड डील की जा सकती है। अगर अभिषेक शर्मा को ट्रेड में लिया जाता है तो उन पर बड़ी रकम खर्च की जा सकती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अभिषेक शर्मा को कौन सी टीम अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

शुभमन गिल पर होगी ट्रेड डील?

वहीं, रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2026 में सबसे बड़ा बदलाव शुभमन गिल को लेकर दिखाई दे सकता है। पिछले सीजन में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। वह गुजरात टाइटंस के लिए लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अगर शुभमन गिल पर ट्रेड डील की जाती है तो कई टीमें बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं। शुभमन गिल हालांकि गुजरात टाइटंस के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और ऐसी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है कि गुजरात टाइटंस उन्हें रिलीज करेगी। अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि कौन सी टीम शुभमन गिल के लिए पैसा खर्च कर सकती है।

ऋषभ पंत बदल सकते हैं टीम?

सबसे ज्यादा उम्मीद ऋषभ पंत को लेकर लगाई जा रही है। पिछले सीजन ऋषभ पंत का बल्ला एकदम शांत नजर आया था। ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ऋषभ पंत को लेकर ट्रेड डील कर सकती है। बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब देखना होगा कि क्या ऋषभ पंत को दूसरी टीम में इस रकम में खरीदा जाएगा या फिर ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 में पिछली बार के मुकाबले कम रकम मिलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews