टी-20 वर्ल्ड कप के 5 दिन पहले हो सकता है IPL का फाइनल, एक बार फिर टीम इंडिया की तैयारियों में आ सकती है चुनौती

टी-20 वर्ल्ड कप के 5 दिन पहले हो सकता है IPL का फाइनल, एक बार फिर टीम इंडिया की तैयारियों में आ सकती है चुनौती

Indian Premier League: 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2024 का फाइनल का आयोजन 26 मई को हो सकता है, जिसके बाद से 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की वजह से टीम इंडिया को तैयारियों के लिए केवल 5 दिन का समय मिलेगा, जिसमें से कई खिलाड़ी IPL में व्यस्त रहेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा कम समय:

IPL के 17वें सीजन का ऑफिशियल शेड्यूल अब तक घोषित नहीं हुआ है, इसके पीछे लोकसभा चुनाव की तारीखों का कारण भी हो सकता है। दरअसल देश में लोकसभा चुनाव के चलते BCCI को IPL के 17वें सीजन में प्रशासनिक विफलता का सामना करना पड़ सकता है।

टीम इंडिया की अब तक की परफॉरमेंस:

टीम इंडिया IPL फाइनल के ठीक बाद 3 बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी है, वहीं हर बार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज पार नहीं कर सकी है। इस बार भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को IPL के फाइनल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप खेलने उतरना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews