IPL इतिहास में किस टीम ने बनाई है प्लेऑफ के सबसे ज्यादा बार जगह? टीम का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें फाइनल हो चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कौन-सी टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ तक पहुंची है? बता दें कि मुंबई इंडियन्स ने रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में एंट्री ली है, लेकिन इस लिस्ट में पहला नंबर किसी और टीम का है।
IPL इतिहास में किस टीम ने बनाई है प्लेऑफ के सबसे ज्यादा बार जगह? टीम का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में लीग स्टेज के रोमांचक मुकाबले खेलने के बाद टॉप 4 टीमें भी मिल गई। शानदार प्रदर्शन के चलते इस सीजन गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। खास बात ये रही कि मुंबई इंडियन्स ने 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचकर खुद को दूसरी सबसे ज्यादा बार क्वालिफाई करने वाली टीम बना लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स है पहले नंबर पर

हालांकि अब भी चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा बार यानी 12 बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पर कायम है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16 सीजन में 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने 5 बार खिताब भी जीता है। जबकि मुंबई इंडियन्स 18 में से 11 बार प्लेऑफ तक पहुंची और 5 बार ट्रॉफी उठाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम भी इस साल जोरदार वापसी करते हुए 10वीं बार प्लेऑफ तक पहुंची है। हालांकि वो आज तक खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन लगातार अच्छा परफॉर्मेंस टीम को टॉप लिस्ट में बनाए हुए है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 8 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 2 बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 7 बार प्लेऑफ खेला है, जिसमें एक बार ट्रॉफी अपने नाम की। इन आंकड़ों से साफ होता है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें ही प्लेऑफ की दावेदार बनती हैं।

मुंबई इंडियन्स और CSK के बीच रहती है बड़ी टक्कर

ऐसे में अगर बात की जाए IPL की सबसे सफल टीमों की, तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है और बार-बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। जहां CSK ने अब तक 16 सीजन खेले हैं, वहीं MI ने सभी 18 सीजन में भाग लिया है और 11 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। मुंबई इंडियंस की टीम में हर बार कुछ ऐसे प्लेयर्स होते हैं जो गेम बदलने की काबिलियत रखते हैं। इतना ही नहीं आईपीएल इतिहास की जो राइवलरी सबसे ज्यादा चर्चित रही है, वो भी CSK vs MI ही रही है। जबकि इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम भी शामिल है। हालांकि टीम ने प्लेऑफ में जगह तो 10 बार बनाई है लेकिन आज तक एक भी फाइनल नहीं जीत सकी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews