किस खिलाड़ी ने लगाया है आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक? और किस टीम के खिलाफ

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। अब तक आईपीएल के 17 सीजन खेले जा चुके हैं, और इस साल होने वाला आईपीएल का 18वां सीजन होगा। आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपना नाम दर्ज कराया है। बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
किस खिलाड़ी ने लगाया है आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक? और किस टीम के खिलाफ

आईपीएल 2025 का खुमार लोगों पर चढ़ने लगा है, और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि, अब तक सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से नहीं जुड़े हैं, लेकिन जल्द ही वे प्रैक्टिस कैंप में शामिल हो जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने तेज शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाए, और उनमें से कुछ रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटे हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम भी है। दरअसल, क्रिस गेल के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2013 के आईपीएल में क्रिस गेल ने मात्र 30 गेंदों में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ शतक जड़ दिया था।

लेकिन क्रिस गेल के अलावा भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तेज गति से आईपीएल में शतक लगाया है। आज इस खबर में हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

इन तीन खिलाड़ियों के नाम है सबसे तेज शतक रिकॉर्ड

बता दें कि यूसुफ पठान भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने तेज शतक लगाया था। उन्होंने 2010 के सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए मात्र 37 गेंदों में शतक जड़ा था। यूसुफ पठान ने यह शतक राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए लगाया था। यूसुफ पठान और क्रिस गेल के अलावा इस लिस्ट में डेविड मिलर का नाम भी शामिल है। डेविड मिलर ने 2013 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में शतक लगाया था। यह शतक आईपीएल के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे तेज शतक है। डेविड मिलर 2013 में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ यह शानदार शतक लगाया था।

ट्रेविस हेड का नाम भी है शामिल

वहीं, इस सूची में चौथे नंबर पर ट्रेविस हेड का नाम शामिल है। ट्रेविस हेड न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि आईपीएल के इतिहास में भी अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मात्र 39 गेंदों में आईपीएल में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। इसके अलावा, इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने मात्र 53 गेंदों में आईपीएल में शतक लगाने का कारनामा किया था। हालांकि, विराट कोहली इस लिस्ट में नीचे हैं, लेकिन उनके नाम आईपीएल में कुल पांच शतक दर्ज हैं, जो उन्हें इस सूची में एक खास स्थान देता है। आईपीएल 2025 में कई युवा और दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली इस आईपीएल में एक और शतक लगा सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews