आईपीएल का मेगा ऑक्शन कल, यहां जानिए किस टीम के पास कितनी रकम है बाकी?

आईपीएल के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठा रहा है कि टीमों के पास कितना बजट बाकी है। इसीलिए इस खबर में हम आपको सभी टीमों का बजट बताने वाले हैं।
आईपीएल का मेगा ऑक्शन कल, यहां जानिए किस टीम के पास कितनी रकम है बाकी?

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में सभी टीमें इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। वहीं सभी के मन में अब यह सवाल उठ रहा है कि किस टीम के पास कितना बजट बाकी है। दरअसल टीमों ने 31 अक्टूबर को बीसीसीआई को प्लेयर्स की रिटेन लिस्ट जारी कर दी थी। चलिए जानते हैं अब किस टीम के पास कितना बजट बाकी है।

कई टीमों ने अपनी रिटेन लिस्ट में चौंकाते हुए कुछ ही प्लेयर्स को रिटर्न किया। ऐसे में उन टीमों के पास एक बड़ा बजट है। वहीं कुछ टीमों ने अपने ज्यादातर प्लेयर्स को रिटेन किया है। ऐसे में उन टीमों के पास कम पैसा नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं किस टीम के पास अभी कितना पैसा बाकी है।

इन टीमों के पास बड़ा बजट आ रहा नजर

दरअसल सबसे पहले हम बात करें पंजाब किंग्स की तो पंजाब किंग्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में सिर्फ तीन पैरों को रिटेन किया है। जिसमें टीम ने 9.5 करोड रुपए खर्च किए हैं। वहीं अब टीम के पास 110 करोड रुपए का बड़ा पर्स बाकी है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद पर नजर डाली जाए तो सनराइजर्स के पास 45 करोड़ का ही पर्स बाकी है। टीम ने 75 करोड रुपए रिटेंशन में खत्म कर दिए हैं। उसके बाद मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस ने अपने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें टीम ने 75 करोड रुपए खर्च कर दिए हैं। वहीं अब टीम के पास सिर्फ 45 करोड रुपए बाकी है। लखनऊ सुपरजाइंट्स 69 करोड़ के पर्स के साथ मेगा ऑक्शन में उतरने वाली है। टीम ने 51 करोड रुपए अपनी रिटेंशन लिस्ट में खर्च कर दिए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास बड़ा बजट

वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में 79 करोड रुपए खर्च किए हैं। अब टीम के पास सिर्फ ₹41 करोड रुपए बाकी है। उसके साथ ही अगर हम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बात करें तो टीम ने 55 करोड रुपए अपनी रिटेंशन लिस्ट में खर्च किए हैं। ऐसे में टीम के पास सिर्फ 65 करोड रुपए का बजट होने वाला है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स पर नजर डालें तो टीम ने 69 करोड रुपए रिटेंशन में खत्म किए हैं। और अब टीम के पास सिर्फ 51 करोड रुपए का पर्स बाकी है। वहीं गुजरात टाइटन 51 करोड रुपए अपने रिटेंशन में खर्च कर चुकी है। टीम के पास सिर्फ 69 करोड रुपए की पर्स वैल्यू बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स अपनी रिटेंशन लिस्ट में 47 करोड रुपए खर्च कर चुकी है। टीम के पास अब 73 करोड रुपए का पर्स बाकी है। वहीं मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक बड़ा बजट होने वाला है। टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में सिर्फ 37 करोड रुपए खर्च किए है। जिसके चलते टीम के पास 83 करोड रुपए का पर्स वैल्यू बाकी है। हालांकि अब देखना होगा की टीम किन प्लेयर्स पर बजट खर्च करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews