IPL Playoff Scenarios: हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी तीसरी टीम, चेन्नई और बेंगलुरु के बीच कड़ा मुकाबला, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग

IPL Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 में अभी तक तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। वहीं 5 टीमें ऐसी है जिनका सफर खत्म हो गया है। अब बस प्लऑफ के लिए एक टीम की जरूरत है। जिसके लिए दो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।
IPL Playoff Scenarios: हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी तीसरी टीम, चेन्नई और बेंगलुरु के बीच कड़ा मुकाबला, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग

IPL Playoff Scenarios: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन पारी खेलते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद टूट गई है। जबकि मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का सफर पहले ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में प्लेऑफ के लिए बस एक टीम के लिए जगह है वहीं दो टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसके दावेदार है। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स पहले ही से प्लेऑफ में है।

रननेट में आगे है चेन्नई

आईपीएल 2024 के अभी तक के मुकाबले में चेन्नई के 13 मैच खेले है इसी के साथ टीम के पास 14 अंक है। वहीं बेंगलुरु ने भी अभी तक के कुल 13 मुकाबले खेले है लेकिन अंक तालिका में उसके पास सिर्फ 12 अंक है। बेंगलुरु के मुकाबले नेट रन रेट के मामले में चेन्नई उससे आगे है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं अगर चेन्नई ये मैच जीतती है तो वो सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

आरसीबी के लिए राह नहीं आसान

आरसीबी के लिए प्लेऑफ तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं है। शनिवार हो होने वाले मुकाबले में अगर आरसीबी चेन्नई के खिलाफ पहले बैटिंग करती है तो उसे कम से कम 18 रनों से मुकाबला जीतना होगा। वहीं, टीम अगर पहले गेंदबाजी करती है तो 11 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर जीतना होगा। सिर्फ ऐसी ही आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल पाएगा। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

शनिवार को बेंगलुरु में बारिश की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रुकता है तो इसका सीधा फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को होगा। चेन्नई की टीम 15 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम हो जाएगी। वहीं, आरसीबी 13 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे या सातवें नंबर पर आ जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews