IPL के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी कौन है?

IPL के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी कौन है?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IPL T20 की शुरूआत हो चुकी है, हर जगह नीलामी की ही खबरें उजागर हो रही हैं। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के अच्छे खासे दाम लगे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की अभी तक बोली ही नहीं लगी। एक तरफ देखा जाए तो पेसर आवेश खान को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रूपये में खरीदा जिसके बाद ही यह आईपीएल के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बतादें कि पेसर आवेश खान ने ऑल-राउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा है, जो आईपीएल 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ रूपये के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अब तक माने जा रहे थे। लेकिन इन्हें 75 लाख रूपये पीछे छोड़ते हुए आवेशन खान आगे आए हैं।

वीरेन्द्र सहवाग ने भी किया ट्वीट

आईपीएल टी 20 में एक ही नाम के कई खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जिन पर एक नजर डालते हुए विरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट भी किया है, जो कि सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। विरेन्द्र सहवाग ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में राहुल नाम वाले खिलाड़ियों की ऊंची बोली लगने के बाद ट्वीट किया है, 39.75 करोड़ में राहुल।

बतादें कि केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी से पहले 17 करोड़ रूपये में चुना था। वहीं नीलामी में राहुल तेवतिया 9 करोड़ रूपये, राहुल त्रिपाठी 8.5 करोड़ रूपये और राहुल चाहर 5.25 करोड़ रूपये में बिके हैं। नीचे आप खुद ही वीरेन्द्र सहवाग का ट्वीट देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews