न्यूजीलैंड के Jacob Duffy ने किया कमाल, आईसीसी मेंस T20 रैंकिंग में पहले स्थान पर जमाया कब्जा, भारत के इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

हाल ही में आईसीसी की ओर से मेंस T20 रैंकिंग को अपडेट किया गया है। अब इस सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के Jacob Duffy ने लंबी छलांग लगाई है और अब वह दुनिया के नंबर वन T20 इंटरनेशनल बॉलर बन गए हैं।
न्यूजीलैंड के Jacob Duffy ने किया कमाल, आईसीसी मेंस T20 रैंकिंग में पहले स्थान पर जमाया कब्जा, भारत के इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

आईसीसी मेंस T20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, बॉलिंग रैंकिंग में Jacob Duffy पहले स्थान पर आ गए हैं, जबकि भारत के वरुण चक्रवर्ती को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। अब वरुण चक्रवर्ती T20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के Jacob Duffy ने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की है। इसे लेकर आईसीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

दरअसल, इससे पहले वेस्टइंडीज के अकील हुसैन पहले स्थान पर थे, लेकिन अब Jacob Duffy ने कब्जा जमा लिया है। वहीं, अगर आईसीसी मेंस ODI बॉलिंग रैंकिंग पर नजर डालें तो कुलदीप यादव ने कमाल करते हुए एक पायदान का उछाल लिया है। अब कुलदीप यादव 650 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

मेंस ODI बॉलिंग रैंकिंग में भारत की ओर से कुलदीप यादव पहले नंबर पर

आईसीसी मेंस ODI बॉलिंग रैंकिंग में भारत की ओर से कुलदीप यादव पहले नंबर पर हैं, जबकि नौवें स्थान पर अब रविंद्र जडेजा पहुंच चुके हैं। रविंद्र जडेजा को भी एक पायदान का फायदा मिला है। इस समय मेंस ODI बॉलिंग रैंकिंग में पहले नंबर पर महेश तीक्षणा का नाम है। वहीं, भारत की ओर से केएल राहुल ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें आईसीसी की ओर से तोहफा मिला है। अब केएल राहुल मेंस ODI बैटिंग रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस समय ODI में भारत के चार खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं। शुभमन गिल फिलहाल 784 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं।

बाबर आजम को बड़ा नुकसान

हाल ही में अपडेट हुई मेंस T20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग में न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को पांच पायदान का फायदा मिला है। अब टिम सिफर्ट आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम को खराब प्रदर्शन के चलते एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। अब बाबर आजम मेंस T20 बैटिंग रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि, भारत के यशस्वी जायसवाल को भी एक पायदान का नुकसान देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल 673 रेटिंग्स के साथ 13वें स्थान पर हैं। मेंस T20 बैटिंग रैंकिंग में इस समय ट्रैविस हेड पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 में इस समय तीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews