जेम्स एंडरसन ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज, इंग्लैड सीरीज से पहले कही बड़ी बात

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज और महान बल्लेबाज विराट कोहली को बताया है। दरअसल, उन्होंने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है।
जेम्स एंडरसन ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज, इंग्लैड सीरीज से पहले कही बड़ी बात

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। कुछ समय पहले उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वहीं अब जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बैलेंस्ड और आक्रामक खेलने वाली टीम है, जो जल्द ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी जगह ले सकती है। दरअसल, यह बयान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिया है। भारतीय टीम को कुछ ही समय में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, लेकिन इस दौरे से पहले ही दोनों खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया और सभी को चौंका दिया।

जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन भारत में उनके इस बड़े स्थान को भरने के लिए भी कई खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत के पास भारी मात्रा में प्रतिभा है।

भारत के पास भरपूर ताकत

जेम्स एंडरसन का कहना है कि भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। आईपीएल में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत के पास आक्रामक और निडर खिलाड़ी हैं। बता दें कि इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम बिना सीनियर खिलाड़ियों के खेलने वाली है। हालांकि टीम में जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन खिलाड़ियों का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंग्लैंड का पलड़ा भारत के सामने भारी रहेगा। इसी को लेकर जेम्स एंडरसन का कहना है कि यह एक बड़ा साल है, लेकिन कुछ गति हासिल करना जरूरी है। अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो अपने करियर में ऐसा बहुत कम हुआ है जब दूर की सीरीज को लेकर इतनी तैयारियां की गई हों। लेकिन मैं समझता हूं कि भारतीय टीम को हराना इंग्लैंड के लिए कठिन चुनौती होगी, क्योंकि भारत एक मजबूत पक्ष है।

क्या इंग्लैंड सीरीज रहेगी कठिन?

स्पेशल बात यह है कि जब भी इंग्लैंड दौरा आता है, तो विराट कोहली और एंडरसन की कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन का हमेशा से ही जलवा रहा है। प्रेस क्रिकेट में जेम्स एंडरसन ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। कई बार वे विराट कोहली पर भी भारी पड़े हैं। हालांकि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 36 पारियों में 305 रन बनाए हैं, लेकिन एंडरसन ने विराट को सात बार आउट भी किया है। विराट कोहली ने हाल ही में 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews