Commonwealth Games 2022 : जैस्मिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : जैस्मिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 60 किग्रा (लाइटवेट) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैस्मिन को सेमीफाइनल बाउट में इंग्लैंड की जेम्मा पैगे रिचर्डसन ने 4-1 के स्प्लिट निर्णय से मात दी।

🇮🇳’s rising pugilist @BoxerJaismine 🥊 (W-60kg) wins 🥉 on her debut at #CommonwealthGames

The prestigious Boxam Int’l 🥈 Medalist & Asian C’ships 🥉 medalist has added another major medal to her name

Great Effort!!#Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/DGvHkTJJCN

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

इससे पहले जैस्मिन ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को स्प्लिट निर्णय (4-1) से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

आपको बता दे, हरियाणा के भिवानी से आने वाली 21 वर्षीय बॉक्सर जैस्मीन ने स्कूल से ही बॉक्सिंग खेलना शुरु किया। जैस्मीन ने अपने खेल से तब सभी को चौका दिया जब साल 2019 के एशियाई चैंपियनशीप मनीषा मोउन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। जैस्मीन ने पिछले साल भी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और बॉक्सम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews