आज इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें T20 मुकाबले में सभी की नज़रें जसप्रीत बुमराह पर रहने वाली हैं। बता दें कि इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह इतिहास रच सकते हैं। जानिए जसप्रीत बुमराह अब कौन सा रिकॉर्ड दर्ज करने जा रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे रहे हैं। टेस्ट, T20 या वनडे सभी फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां T20 मुकाबला शनिवार 8 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के मैदान पर होने वाला है। गाबा में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब जसप्रीत बुमराह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि अब तक सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ही T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर पाया है लेकिन अब जसप्रीत बुमराह भी इसी लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं।

जानकारी दे दें कि T20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह पहले नंबर पर आते हैं। अर्शदीप सिंह ने कुल 105 विकेट हासिल किए हैं और वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह इस खास लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने अब तक T20 में 99 विकेट हासिल किए

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने अब तक T20 में 99 विकेट हासिल किए हैं और अब वे 100 विकेट हासिल करने से मात्र एक विकेट दूर हैं। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें T20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह यह बड़ा कारनामा कर सकते हैं। आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है। हार्दिक पांड्या ने कुल 98 विकेट हासिल किए हैं। चौथे नंबर पर युजवेंद्र चहल का नाम आता है जिन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं जबकि पांचवें नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है जिन्होंने 90 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड

बता दें कि जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में कुल 18 मुकाबले खेले हैं जिनकी 17 इनिंग्स में 20 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का सबसे अच्छा प्रदर्शन 3 विकेट रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर इसी तरह का प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह करना चाहेंगे। ओवरऑल करियर पर नज़र डाली जाए तो बुमराह ने 79 मुकाबलों की 77 इनिंग्स में कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। T20 ही नहीं, जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड वनडे में भी बहुत शानदार रहा है। वनडे में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 21 मुकाबले खेले हैं जिनकी पारियों में 30 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ गेंदबाजी करना जसप्रीत बुमराह को हमेशा अच्छा लगता है। आज फिर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews