क्या जसप्रीत बुमराह ने कोच जयवर्धने की सलाह को किया इग्नोर? क्या है पूरा मामला जानिए

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने के बीच एक दिलचस्प वाकया हुआ। कोच ने जब बुमराह को बाउंड्री लाइन से निर्देश देने की कोशिश की, तो बुमराह ने इशारों में उन्हें शांत रहने को कहा। इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Jasprit Bumrah

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त जीत दर्ज की, लेकिन मैच के दौरान एक अनोखा वाकया देखने को मिला। दरअसल 13वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब कोच महेला जयवर्धने ने उन्हें कुछ रणनीतिक सलाह देने की कोशिश की। लेकिन बुमराह ने मुस्कुराते हुए और इशारों में जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया, ऐसा लगा जैसे बुमराह ये कहना चाहते हैं कि “मैं जानता हूं क्या करना है, आप टेंशन मत लो।”

वहीं इस पूरे पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। हालाँकि कोच को ‘शांत’ रहने की सलाह देने के बाद जब बुमराह गेंदबाजी करने आए, तो उन्होंने तुरंत ही दिखा दिया कि वह कितने फोकस में हैं।

बुमराह की गेंदबाजी ने पलटा मैच

दरअसल 14वें ओवर में बुमराह ने अपनी ट्रेडमार्क यॉर्कर से वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड कर दिया। सुंदर उस वक्त शानदार लय में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने 24 गेंदों में 48 रन बना लिए थे। उनके और साई सुदर्शन के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी थी, जिसने MI के लिए खतरा खड़ा कर दिया था। लेकिन बुमराह ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उन्हें ‘डैथ ओवर स्पेशलिस्ट’ कहा जाता है। बता दें कि उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और मैच को MI के पक्ष में मोड़ दिया। जैसे ही सुंदर आउट हुए, गुजरात की रनचेज की पारी लड़खड़ा गई और मुंबई ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। वहीं इससे पहले बुमराह का कोच को दिया गया जवाब इस विकेट के बाद और भी खास बन गया।

वीडियो क्यों हुआ वायरल?

दरअसल जसप्रीत बुमराह और जयवर्धने का ये छोटा लेकिन दिलचस्प मोमेंट फैंस को काफी पसंद आया है। बता दें कि इस वीडियो में ना कोई बहस थी, ना कोई गुस्सा, सिर्फ जसप्रीत बुमराह का आत्मविश्वास और अनुभव दिखाई दिया। दरअसल कमेंटेटर जतिन सप्रू ने भी इस पल को खास अंदाज में बयां किया उन्होंने कहा कि “बुमराह कह रहे हैं कि मैं हूं ना, थोड़ा शांत रहिए। मौका दीजिए तो सही।” दरअसल क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया और इसे बुमराह की ‘Cool Headedness’ की मिसाल बताया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews