कुल 10 ओवर गेंदबाजी करने के बाद अचानक मैदान से बाहर गए जसप्रीत बुमराह, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

सिडनी टेस्ट में भारत को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह अचानक मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए हैं। जसप्रीत बुमराह मेडिकल टीम के साथ स्कैन के लिए मैदान से बाहर जाते हुए दिखे।
कुल 10 ओवर गेंदबाजी करने के बाद अचानक मैदान से बाहर गए जसप्रीत बुमराह, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इसी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो जाने के चलते मैदान से बाहर चले गए हैं। वह मेडिकल टीम के साथ स्कैन के लिए मैदान से बाहर जाते हुए दिखे, जिसके बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि, सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को भारतीय टीम ने मात्र 181 रनों पर समेट दिया है। मोहम्मद सिराज, नीतीश रेड्डी, और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

जसप्रीत बुमराह ने कुल 10 ओवर गेंदबाजी की

सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कुल 10 ओवर गेंदबाजी की। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए और भारत को इस मैच में वापसी दिलाई। लेकिन, खेल के दौरान जसप्रीत बुमराह अचानक मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह मेडिकल स्कैन के लिए बाहर गए हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के जाने के बाद भारतीय गेंदबाजों मोहम्मद सिराज, नीतीश रेड्डी, और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 181 रनों पर समेट दिया। लेकिन यदि जसप्रीत बुमराह चोटिल हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के लिए यह बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारत के तेज गेंदबाजी में समस्या देखने को मिल सकती है।

बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं जसप्रीत बुमराह

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों की 8 पारियों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अब तक 2 विकेट ले चुके हैं। इसके चलते जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हरभजन सिंह के नाम भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट हैं। अगर जसप्रीत बुमराह चोटिल हो जाते हैं, तो वह हरभजन सिंह का रिकॉर्ड इस सीरीज में नहीं तोड़ पाएंगे। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं और हरभजन सिंह का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews