जो रूट बनेंगे टेस्ट के नए बॉस? अब सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड से इतना दूर

भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर अपने क्लास का प्रदर्शन किया। अब वह सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।
जो रूट बनेंगे टेस्ट के नए बॉस? अब सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड से इतना दूर

भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर अपने क्लास का प्रदर्शन किया। सीरीज में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनके बल्ले से कुल 537 रन निकले। रूट की बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा है कि जब वह क्रीज पर टिक जाते हैं तो गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने जहां भी बल्लेबाजी की, रन बरसाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड पर रूट की नजर

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट अब तक 158 मैचों में कुल 13,543 रन बना चुके हैं। इस आंकड़े के साथ वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 15,921 रन दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए थे।

जो रूट अब तेंदुलकर के रिकॉर्ड से केवल 2,378 रन पीछे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगले दो से तीन सालों में रूट यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि जब उनसे तेंदुलकर के रिकॉर्ड को लेकर पूछा गया, तो रूट ने कहा कि वह इस तरह के आंकड़ों पर ध्यान नहीं देते। “ऐसी चीजें खेलते-खेलते अपने आप हो जाती हैं,” उन्होंने कहा। रूट के इस रवैये से यह साफ है कि वह अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं, न कि रिकॉर्ड पर।

गौरतलब है कि जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में भारत के खिलाफ ही की थी। शुरुआती कुछ सालों में वह औसत प्रदर्शन ही कर पाए, लेकिन 2020 के बाद से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। अब तक वह 158 टेस्ट मैचों में 39 शतक और 66 अर्धशतक की मदद से 13,543 रन बना चुके हैं। उनके खेल का मौजूदा स्तर देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि रूट आने वाले वर्षों में क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews