ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा! इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कैसे पलटेगा लॉर्ड्स गेम

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज ने कहा है कि लॉर्ड्स में जोफ्रा आर्चर की वापसी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है। दरअसल उन्होंने बताया कि आर्चर का एक्स फैक्टर ही भारत को अनसेटल कर सकता है। तेज गेंद और मूवमेंट उनकी ताकत है, और उन्हें सही समय पर खिलाया गया तो इंग्लैंड को बड़ा फायदा हो सकता है।
ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा! इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कैसे पलटेगा लॉर्ड्स गेम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है। दरअसल पहले लीड्स में इंग्लैंड ने धमाकेदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरे टेस्ट में भारत ने वापसी कर बर्मिंघम में इंग्लिश टीम को धूल चटा दी है। वहीं अब तीसरे मुकाबले से पहले सबकी निगाहें लॉर्ड्स पर टिकी हैं, जहां इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं अब इस पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि आर्चर का आना टीम इंडिया को अनसेटल कर सकता है।

दरअसल स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक पॉडकास्ट में कहा कि इस सीरीज के अब तक के 10 दिनों में 9 दिन भारत का दबदबा रहा है और उनकी वापसी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। खासतौर पर जब जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज की वापसी भारतीय टीम को और मजबूत बना रही हो।

जोफ्रा आर्चर बन सकते हैं मुसीबत?

वहीं इंग्लैंड को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि इंग्लैंड को ऐसा गेंदबाज चाहिए, जो भारतीय बल्लेबाजों को चौंका सके और ब्रॉड के मुताबिक, जोफ्रा आर्चर वही खिलाड़ी हो सकते हैं। दरअसल स्टुअर्ट ब्रॉड ने साफ कहा कि जोफ्रा आर्चर सिर्फ विकेट लेने के लिए नहीं लाए जा रहे, बल्कि उन्हें भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप में डर और घबराहट पैदा करने के लिए शामिल किया जा सकता है। आर्चर की गति, उछाल और स्विंग करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। ब्रॉड ने कहा कि जब कोई गेंदबाज लंबे समय बाद लौटता है, तो विपक्षी टीम के अंदर एक जिज्ञासा होती है कि वो अब कैसा प्रदर्शन करेगा। यही अंजाना डर भारत के लिए चुनौती बन सकता है।

यही रणनीति भारत के टॉप ऑर्डर को हिला सकती है: स्टुअर्ट ब्रॉड 

दरअसल उन्होंने एक उदाहरण भी दिया, जिसमें शुभमन गिल को आर्चर की इनस्विंग यॉर्कर पर LBW होते हुए उन्होंने कल्पना में देखा। स्टुअर्ट ब्रॉड के मुताबिक, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आर्चर को सही समय पर सही बल्लेबाजों के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे और यही रणनीति भारत के टॉप ऑर्डर को हिला सकती है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने फरवरी 2021 के बाद से अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन वह लगातार रिहैब और वाइट बॉल क्रिकेट से फिटनेस साबित कर रहे हैं। अब अगर लॉर्ड्स टेस्ट में उन्हें मौका मिलता है, तो यह भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews