करियर की आखिरी लड़ाई हारे John Cena, कई दिग्गजों ने दी यादगार विदाई

रेसलिंग की दुनिया से लेकर एंटरटेनमेंट तक अपनी छाप छोड़ने वाली जॉन सीना ने रिटायरमेंट ले लिया है। इसके पहले उन्होंने गनथर के साथ अपना आखिरी मैच लड़ा।
John Cena

जॉन सीना की गिनती डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान रेसलरों में होती है। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत मैच खेले और जीते हैं लेकिन उनका सफर जीत के साथ खत्म नहीं हुआ। दरअसल उन्होंने अपने करियर की आखिरी लड़ाई गनथर के साथ लड़ी जिसे वह जीत नहीं सके।

रविवार को इन दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सीना गनथर के सामने घुटने टेकते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने अपना टी-शर्ट और रिस्टबैंड रिंग में ही छोड़ दिया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अंदर चले गए।

जॉन सीना नहीं जीत सके मैच

जब जॉन सीना और गनथर के बीच मुकाबला शुरू हुआ। तब गनथर शुरू से ही सीना पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। आखिरी में उन्होंने स्लीपर लॉक्स से उन्हें कमजोर कर दिया। यहां सीना अपनी ताकत खो चुके थे। हालांकि, इसके पहले उन्होंने कुछ शानदार दांव लगाए और गनथर को अपने कंधे पर उठाकर रिंग में पटक दिया। हालांकि, आखिर में जॉन हार गए।

कई दिग्गजों ने किया सलाम

जॉन सीना अपने करियर की आखिरी लड़ाई भले ही हार गए हों लेकिन इसके बाद कई महान रेसलर उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे। लॉकर रूम में मौजूद दिग्गजों ने सीना को उनके शानदार करियर की बधाई दी। यहां अंडरटेकर से लेकर, ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमोहन, सीएम पंक कोड़ी रोड्स शामिल रहे। कई दिग्गजों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए यादगार विदाई दी है।

Kurt Angle ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा रिंग में शेयर किए गए इस ना बुलाने वाले मोमेंट के साथ बाहर तुम्हारी मौजूदगी। जॉन सीना ने दुनिया भर के खेल जगत पर कभी ना मिटने वाला निशान छोड़ा है। मुझे उनकी जाने का हिस्सा बनकर अच्छा लगा..ये क्या राइड थी।

The Rock ne एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिलिंग्स जाहिर की है। जॉन तुमने मेरे फेवरेट कोट को सच कर दिखाया कि इंपॉर्टेंट होना अच्छा है लेकिन अच्छा होना भी बहुत इंपॉर्टेंट है। तुम्हारी इस शानदार जर्नी और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी WWE करियर के लिए बहुत शुभकामनाएं।

कैसा रहा जॉन सीना का करियर

जॉन सीना ने 2000 में अल्टीमेट प्रो रेसलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 2001 में वह WWE का हिस्सा बने। वह 17 बार के रिकॉर्ड विश्व चैंपियन हैं। जिसमें से 14 बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती है और 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। वह चार बार यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप और पांच बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। 2008 और 2013 में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता और कई बार एलिमिनेशन चेंबर में जीत हासिल की। 23 साल के करियर के बाद 2025 में उन्होंने रेसलिंग से संन्यास लिया।

एक्टिंग की दुनिया ने कमाया नाम

रेसलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के अलावा जॉन सीना हॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी शो और म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं। साल 2006 में उन्होंने द मरीन से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें ब्लॉकर्स, बम्बलबी और द सुसाइड स्क्वाड जैसी फिल्मों में देखा गया। इसके अलावा यू कांट सी मी नाम के एल्बम में भी नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews