काव्या मारन ने जीता फैंस का दिल, इस कारण से SRH की मालकिन की तारीफ करेंगे आप भी!

काव्या मारन, जो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं, ने पिछले दिन हजारों-लाखों फैंस का दिल जीत लिया। जानिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में काव्या मारन ने ऐसा क्या किया, जो हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।
काव्या मारन ने जीता फैंस का दिल, इस कारण से SRH की मालकिन की तारीफ करेंगे आप भी!

एसआरएच की मालकिन काव्या मारन हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। दरअसल, उन्हें क्रिकेट बेहद पसंद है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के हर एक मुकाबले में मैदान पर पहुंचती हैं और अपनी टीम का हौसला बढ़ाती हैं। इस दौरान पल में खुश होती हैं तो पल में दुखी भी हो जाती हैं। इसीलिए वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, काव्या मारन ने बीते मैच में सभी का दिल जीत लिया। बीते दिन एसआरएच की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस मैच में उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे। वहीं मैच जीतने के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन ने अभिषेक की मां को गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लगाया अभिषेक शर्मा की मां को गले

काव्या मारन पिछले कुछ मुकाबलों से मायूस नजर आ रही थीं क्योंकि टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने पिछले चार मैचों में हार झेली है। लेकिन शनिवार को जब टीम मैदान में उतरी तो उसका प्रदर्शन एक अलग ही अंदाज में नजर आया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर को चेज़ कर लिया और आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कर डाला। इस दौरान काव्या मारन के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान वह अभिषेक शर्मा की मां से भी मिलीं और उन्हें गले लगा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। हर जगह काव्या मारन की चर्चा होने लगी।

जानिए अभिषेक शर्मा की मां ने क्या कहा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सभी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को शानदार बल्लेबाजी के चलते बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक की मां ने कहा, “सबको खुशी है, मन को खुशी है, पूरा हैदराबाद खुश है कि इस मैच को जीत लिया गया। थोड़ा स्टॉप लग गया था लेकिन अब नहीं लगेगा, अब यह जीत ऐसे ही चलती रहेगी।” इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भी कहा, “आप किसी से भी पूछ सकते हैं, जो ब्लेसिंग मां देती है वह दिल में ही रहती है।” अभिषेक ने पहले ही जानकारी दी थी कि “मेरे माता-पिता का इंतजार न सिर्फ मैं कर रहा हूं बल्कि मेरी पूरी टीम कर रही है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews