क्या केरल रचेगा इतिहास? विदर्भ को हराकर पहली बार जीत सकता है रणजी ट्रॉफी का खिताब! जलज सक्सेना पर टिकी सभी की निगाहें

आज क्रिकेट की दुनिया का बेहद बड़ा दिन है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन का फाइनल मुकाबला आज विदर्भ और केरल की टीम के बीच खेला जा रहा है। केरल ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। सभी की निगाहें केरल की टीम पर टिकी हुई हैं।
क्या केरल रचेगा इतिहास? विदर्भ को हराकर पहली बार जीत सकता है रणजी ट्रॉफी का खिताब! जलज सक्सेना पर टिकी सभी की निगाहें

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मुकाबला आज केरल और विदर्भ की टीम के बीच खेला जा रहा है। केरल ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। केरल का फाइनल तक का सफर बेहद रोमांचक रहा। दरअसल, क्वार्टर फाइनल में केरल ने जम्मू-कश्मीर को मात्र एक रन से हराया, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात को दो रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ऐसे में केरल की टीम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

दूसरी ओर, विदर्भ की टीम ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। विदर्भ की टीम ने अब तक खेले गए नौ मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

केरल रच सकता है इतिहास

विदर्भ की टीम ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को हराने के बाद सेमीफाइनल में मुंबई को मात देकर विदर्भ की टीम अब फाइनल मुकाबला खेल रही है। फाइनल मुकाबले में केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।केरल के गेंदबाजों की शुरुआत जबरदस्त रही। टीम ने 21 ओवर में ही विदर्भ के तीन विकेट चटका दिए। विदर्भ ने मात्र 50 रन के स्कोर पर अपने तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को गंवा दिया। खबर लिखे जाने तक दानिश मालेवार और करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे थे।

जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया

केरल की टीम के लिए यह एक बेहद बड़ा दिन है। केरल की ओर से जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जबकि विदर्भ की ओर से करुण नायर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह फाइनल मुकाबला टॉप टीमों के बीच खेला जा रहा है, ऐसे में यह बेहद रोमांचक होने वाला है। अगर केरल की टीम फाइनल जीत जाती है, तो वह इतिहास रच देगी। बता दें कि यह फाइनल मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews