ईडन गार्डन मैदान पर जमकर बोलता है किंग कोहली का बल्ला, क्या अजिंक्य रहाणे रोक पाएंगे अपने दोस्त को?

आज विराट कोहली लाल जर्सी पहनकर कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर उतरेंगे। इस मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद जबरदस्त रहा है। आज सभी फैंस को उम्मीद रहेगी कि विराट कोहली हमेशा की तरह इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाएं।
ईडन गार्डन मैदान पर जमकर बोलता है किंग कोहली का बल्ला, क्या अजिंक्य रहाणे रोक पाएंगे अपने दोस्त को?

आज विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने ईडन गार्डन के मैदान पर उतरेंगे। इस मैदान पर विराट कोहली ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। इस मैदान पर कोहली के आंकड़े जबरदस्त रहे हैं। ऐसे में आज इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली पर रहने वाली हैं। आईपीएल का पिछला सीजन भी विराट कोहली का बेहद शानदार रहा था। ऐसे में आज आईपीएल 2025 की शुरुआत भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाकर कर सकते हैं।

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन का यह पहला मुकाबला होगा, जिसमें केकेआर और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ विराट कोहली के करीबी दोस्त अजिंक्य रहाणे होंगे तो दूसरी ओर विराट कोहली। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने साथ में भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं, लेकिन अब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने नजर आएंगे।

कैसा है विराट कोहली का ईडन गार्डन मैदान पर रिकॉर्ड

बता दें कि विराट कोहली का बल्ला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर जमकर बोलता है। इस मैदान पर कोहली ने खूब रन बटोरे हैं। अब तक इस मैदान पर कोहली ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 12 मुकाबले उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही खेले हैं। इन मुकाबलों में विराट कोहली ने 130 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने इस मैदान पर एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। यह शतक उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही लगाया था। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

दो दोस्त होंगे आमने-सामने

कोलकाता के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक कुल 34 मुकाबले खेले हैं। इन 34 मुकाबलों में विराट कोहली ने 38.48 की औसत से बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं। कोलकाता के खिलाफ एक शतक और छह अर्धशतक विराट कोहली लगा चुके हैं। ऐसे में अजिंक्य रहाणे के लिए विराट कोहली को रोकना मुश्किल रहेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम विराट कोहली को कम स्कोर पर आउट करने की कोशिश करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस चाहेंगे कि आज विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं और टीम को आईपीएल 2025 में जीत के साथ शुरुआत कराएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews