क्या KKR की टीम बदलने वाली है अपना कप्तान? श्रेयस अय्यर के अलावा इन प्लेयर्स को कर सकती है रिटेन

आईपीएल 2025 के लिए KKR की टीम के सामने बड़ी परेशानियां खड़ी होती हुई नजर आर रही है। दरअसल 31 तारीख से पहले टीम को BCCI को अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपना है। वहीं टीम की कप्तानी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम एक बार फिर कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंप सकती है।
क्या KKR की टीम बदलने वाली है अपना कप्तान? श्रेयस अय्यर के अलावा इन प्लेयर्स को कर सकती है रिटेन

KKR की रिटेंशन लिस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल टीम के कई बड़े सितारे हैं। वहीं पिछले साल की विजेता टीम kkr इस बार कई चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन कप्तानी को बागडोर संभाली थी। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि इस सीजन श्रेयस अय्यर को टीम रिलीज कर सकती है।

हालांकि अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सूत्रों की माने तो टीम एक बार फिर श्रेयस अय्यर पर भरोसा जता सकती है। एक बार फिर टीम कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दे सकती है।

टीम में आंद्रे रसल और सुनील नारायण जैसे प्लेयर शामिल

इकसे साथ ही टीम में कई बड़े चेहरे शामिल है। दरअसल रिंकू सिंह के साथ साथ नीतीश राणा, व्यंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवती जैसे भारतीय खिलाड़ी टीम में शामिल है। इसके अलावा ओवरसीज प्लेयर्स की बात करें तो टीम में आंद्रे रसल और सुनील नारायण जैसे प्लेयर शामिल हैं। अब ऐसे में टीम के सामने अपने इन प्लेयर्स को रिटेन करने में परेशानी देखी जा रही है। KKR की टीम अगर अपने 5 भारतीय प्लेयर्स को रिटेन करती है तो किसी एक प्लेयर को ही राइट टू प्ले कार्ड के जरिए टीम में जोड़ जाएगी। ऐसे में टीम को बड़े नाम को रिलीज करना होगा।

कौन होगा नया कप्तान?

दरअसल टीम की बात की जाए तो इसमें श्रेयस अय्यर के अलावा नितीश राणा जैसे बड़े प्लेयर शामिल है। यदि टीम कप्तान बदलती है तो ऐसे में श्रेयस अय्यर की जगह नितीश राणा को कप्तान बनाया जा सकता है। दरअसल पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में नितीश राणा ने टीम की बागडोर संभाली थी। ऐसे में इस बार भी टीम की कमान नितीश राणा को सौंपी जा सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस अय्यर को ही टीम की कमान सौंपी जाएगी। टीम मैनेजमेंट में श्रेयस को लेकर सहमति बन गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews