केएल राहुल बने वनडे टीम इंडिया के कप्तान, जसप्रीत बुमराह को बनाया उपकप्तान

केएल राहुल बने वनडे टीम इंडिया के कप्तान, जसप्रीत बुमराह को बनाया उपकप्तान

खेल, डेस्क रिपोर्ट। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 से 23 जनवरी तक होने वाली वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी पूरी तरीके से फिट नहीं हो पाए। इसलिए बीसीसीआई ने रोहित की जगह केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया है। वहीं जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया हैं। पहला और दूसरा वनडे पर्ल के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि आखिरी वनडे केपटाऊन के मैदान पर खेला जाएगा।

यह भी पढ़े… MPPSC : उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम जारी

इंडिया टीम इस प्रकार है
केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकेटश अय्यर, ऋषभ पंत, इशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दूल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews