‘कॉफी विद करण’ शो में हुए विवाद पर KL Rahul ने तोड़ी चुप्पी! जानिए क्या कहा?

स्टार प्लेयर केएल राहुल ज्यादातर समय अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि एक बार फिर केएल राहुल सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने 'कॉफी विद करण' शो में पांच साल पहले की गई विवादास्पद बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
‘कॉफी विद करण’ शो में हुए विवाद पर KL Rahul ने तोड़ी चुप्पी! जानिए क्या कहा?

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने ‘कॉफी विद करण’ शो में पांच साल पहले की गई विवादास्पद बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल राहुल ने बताया कि इस विवाद के चलते उन्हें एक ऐसी सजा का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में भी कभी नहीं झेला था। बता दें कि कारन जोहर के एक शो में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने एक विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद उनपर बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लिया था।

दरअसल लगभग पांच साल पहले, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड के लोकप्रिय शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में भाग लिया था। जानकारी के मुताबिक इस शो में उन्होंने महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणियां की थी। जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दरअसल उनके बयानों ने न केवल जनता का ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर सख्त कार्रवाई की थी।

राहुल ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट में कामथ के साथ बातचीत करते हुए, केएल राहुल ने इस विवाद पर अपनी राय साझा की है। दरअसल उन्होंने खुलासा किया है कि इस शो के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था, और यह अनुभव उनके लिए अत्यंत ही मुश्किल था। वहीं राहुल ने कहा की, “यह इंटरव्यू मेरे लिए एक पूरी तरह से नई स्थिति थी। इसने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।”

इंटरव्यू ने मुझे गहरे तनाव में डाल दिया: राहुल

जानकारी के अनुसार राहुल ने इस दौरान कहा कि, “मैं बचपन से ही शर्मीला और विनम्र था। क्रिकेट के दौरान मेरे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई, और मुझे दूसरों के साथ कोई समस्या नहीं थी। लेकिन इस इंटरव्यू ने मुझे गहरे तनाव में डाल दिया। टीम से निलंबित होना, ऐसा कभी स्कूल में नहीं हुआ था। मुझे स्कूल में भी कभी इतनी कठोर सजा नहीं मिली। मैं समझ नहीं पा रहा था कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए।”

दरअसल इस मामले पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “स्कूल में मैंने छोटी-मोटी शरारतें की हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जिससे मुझे स्कूल से निकाल दिया जाए या मेरे माता-पिता को वहां आना पड़े। यह मेरी पहली बड़ी गलती थी और मैंने समझा कि यह गलत था।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews