केएल राहुल ने ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ का किया आयोजन, 40 लाख में बिकी विराट की जर्सी, धोनी-रोहित के बैट खरीदने पर मची होड़

सोशल मीडिया पर चर्चाओं में घिरे भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में 'क्रिकेट फॉर चैरिटी' नामक एक नीलामी का आयोजन किया। जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने अपने निजी सामान को नीलामी के लिए रखा।
केएल राहुल ने ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ का किया आयोजन, 40 लाख में बिकी विराट की जर्सी, धोनी-रोहित के बैट खरीदने पर मची होड़

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने हाल ही में ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ नामक एक नीलामी का आयोजन किया।दरअसल इसका मकसद जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए फंड जुटाना था। जानकारी के अनुसार इस नीलामी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने अपने निजी सामान को नीलामी के लिए रखा, जिससे एक बड़ी राशि एकत्रित की गई।

दरअसल नीलामी में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाली वस्तु में विराट कोहली की जर्सी रही। बता दें कि विराट कोहली की जर्सी पर 40 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई गई। जानकारी के अनुसार यह जर्सी विराट के करियर के एक अहम मुकाबले से जुड़ी थी। जिसके चलते विराट के फैंस के लिए यह काफी महत्व रखती है। वहीं इसके अलावा, नीलामी में विराट के ग्लव्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा, जिन पर 28 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई गई।

रोहित शर्मा के बैट पर भी लगी बड़ी बोली

जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बैट पर भी बड़ी बोलियां लगीं। बता दें कि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बैट, जिसे उन्होंने एक यादगार मैच में इस्तेमाल किया था, उसे 24 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। वहीं इस बैट के साथ उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई थी।

इतने में बिका धोनी का बैट

इसके साथ ही, पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बैट भी नीलामी का हिस्सा बना, जिसे 13 लाख रुपये में खरीदा गया है। बता दें कि धोनी के बैट को लेकर हमेशा उनके फैंस में क्रेज होता है। क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान कई यादगार पारियां खेली हैं।

दरअसल अन्य खिलाड़ियों के सामान भी इस नीलामी में पेश किए गए। जानकारी के अनुसार इसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ के बैट को भी इस नीलामी में पेश किया, जिसकी 11 लाख रुपये की बोली लगी है। वहीं, केएल राहुल की जर्सी भी इस नीलामी का हिस्सा रही, जिसे 11 लाख रुपये में खरीदा गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews