Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह को किया गया रिलीज

KL Rahul

Ind vs Eng 4th Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 फरवरी से खेला जाएगा। वहीं मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भारतीय स्क्वॉड के बदलने की जानकारी सामने आई है। जहां चौथे मुकाबले भारत के दिग्गज खिलाड़ी को मुकाबले से बाहर रखा गया है। ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह है। बता दें केएल राहुल चोट अपनी चोट से उभर नहीं पाए हैं इसलिए भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

केएल राहुल हुए चौथे टेस्ट से बाहर

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल अपनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर चल रहे हैं। राहुल सिर्फ पहला टेस्ट खेल सके थे। इस दौरान उन्हें ग्रोइन एंजरी हो गई थी, जिसके कारण दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए थे। वहीं अगर राहुल पूरी तरह से फिट होते हैं तो पांचवे टेस्ट मुकाबले में जगह मिल सकती है। बता दें पहले टेस्ट मुकाबले में राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 22 रनों की पारी खेली थी। वहीं राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि देवदत्त को तीसरे टेस्ट मुकाबले में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाई थी।

जसप्रीत बुमराह को किया गया रिलीज

साथ ही टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चौथे मुकाबले के लिए बाहर हो गए हैं। BCCI की तरफ से इस संबंध में मंगलवार को देर रात सोशल मीडिया के जरिए दी गई। बता दें जसप्रीत बुमराह को वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत टीम से रिलीज किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में अभी तक कुल 17 विकेट अपने नाम कर चुके है।

ये रहा भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और मुकेश कुमार खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews