जानिए भारत की हार पर क्या बोले कप्तान जसप्रीत बुमराह? जानिए युवाओं को लेकर क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में इसी तरह खेल होता है। लंबे वक्त तक गेम में बने रहना होता है, दबाव बनाना पड़ता है, झेलना पड़ता है, और हमेशा स्थिति के हिसाब से खेलना ही सही होता है।"
जानिए भारत की हार पर क्या बोले कप्तान जसप्रीत बुमराह? जानिए युवाओं को लेकर क्या कहा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच को लेकर अपनी बात रखी।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने इस मैच को बेहद अहम बताया। उन्होंने माना कि इस मैच से टीम को काफी अनुभव मिला है और कहा कि भारतीय टीम ने यह दिखाया है कि वह एक बेहद टैलेंटेड टीम है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

हमें अपने आप पर यकीन रखना है: जसप्रीत बुमराह

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने अपनी मौजूदगी को लेकर कहा कि, “मैं थोड़ा निराश हूं, लेकिन कभी-कभी आपको अपनी बॉडी की इज्जत करनी पड़ती है। आप अपने शरीर से लड़ाई नहीं कर सकते। यह निराशाजनक है कि शायद सीरीज का सबसे अहम विकेट (मैदान) मिस कर दिया। पहली पारी में अपने दूसरे स्पैल के दौरान थोड़ी दिक्कत हुई थी। मेरे न होने पर बाकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक गेंदबाज के कम हो जाने पर बाकी गेंदबाजों को जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। आज सुबह की बातचीत भी इसी विषय में हुई थी कि हमें अपने आप पर यकीन रखना है।”

युवा उदास हैं कि हम इस सीरीज को जीत नहीं सके: जसप्रीत बुमराह

मैच के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा, “अगर-मगर तो बहुत सारे हैं, लेकिन पूरी सीरीज में लड़ाई मुश्किल रही। हम आज गेम में थे। ऐसा नहीं था कि हम इस गेम से बाहर हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट इसी तरह से चलता है। लंबे वक्त तक आपको गेम में बने रहना होता है। दबाव बनाना पड़ता है और दबाव झेलना भी पड़ता है। हमेशा स्थिति के हिसाब से खेलना पड़ता है। आपको हमेशा परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होता है। आज मिली यह हार हमारे लिए भविष्य में मददगार होगी। इस सीरीज से युवाओं ने बहुत कुछ सीखा है। हमें काफी अनुभव मिला है। बहुत से युवा उदास हैं कि हम इस सीरीज को जीत नहीं सके, लेकिन अनुभव से हम सीख लेंगे।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews