आखिरी गेंद..आखिरी विकेट! दुनिया के 4 बड़े बॉलर, जिन्होंने करियर की आंखिरी गेंद पर लिया विकेट

कुछ गेंदबाज ऐसे भी हुए जिन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद पर भी विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। नीचे जानिए उन 4 दिग्गजों के बारे में..
आखिरी गेंद..आखिरी विकेट! दुनिया के 4 बड़े बॉलर, जिन्होंने करियर की आंखिरी गेंद पर लिया विकेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हुए जिन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद पर भी विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। नीचे जानिए उन 4 दिग्गजों के बारे में जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की अंतिम गेंद पर भी बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

1. रिचर्ड हेडली

न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 86 टेस्ट में 431 विकेट चटकाए। अपने जमाने के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाने वाले हेडली ने करियर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के डी मैल्कम को आउट किया।

2. ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मैक्ग्रा अपनी सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कुल 949 इंटरनेशनल विकेट लिए। अपने आखिरी टेस्ट की आखिरी गेंद पर उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को आउट किया था।

3. लसिथ मलिंगा

यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी मैच की अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को आउट किया था। मलिंगा चार गेंदों पर चार विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

4. मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टेस्ट में 800 और वनडे में 534 विकेट के साथ उन्होंने करियर खत्म किया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट की आखिरी गेंद पर भारत के प्रज्ञान ओझा को आउट किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews