T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप में सर्वाधिक शिकार बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट, जानें किस नंबर पर हैं एमएस धोनी

आइए देखते हैं T20 विश्व कप में सर्वाधिक शिकार बनाने वाले विकेटकीपर की टॉप 5 में कौन-सा खिलाड़ी सबसे ऊपर है।
ms dhoni

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट शुरू होने में बस चंद ही दिन बाकी है। इस बार का विश्व कप वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। वहीं, सभी 20 टीमों द्वारा अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, क्रिकेट के इस सबसे छोट फॉर्मेट में खूब चौके और छक्कों की बारिश होने वाली होती। इसके अलावा विकेट के पीछे खड़े खिलाड़ी भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मैच का रूख बदलने में कम नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं T20 विश्व कप में सबसे सफल विकेटकीपर के बारे में, जिन्होंने अब तक विश्व कप में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को शिकार बनाया है।

T20 विश्व कप में सर्वाधिक शिकार बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी

T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शिकार बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है। आपको बता दें एमएस धोनी ने विश्व कप के इतिहास के कुल 32 मुकाबलों में 21 बार कैच पकड़े हैं और 11 बार स्टंपिंग की है।

कामरान अकमल

T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शिकार बनाने वाले विकेट कीपर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल का नाम दर्ज है। उन्होंने 30 विश्व कप के मुकाबले में 18 खिलाड़ियों को स्टंपिंग और 12 कैच पकड़े हैं।

डेनिस रामदीन

इस लिस्ट के तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर डेनिस रामदीन का नाम है। उन्होंने कुल 29 मुकाबलों में 9 खिलाड़ियों को स्टंपिंग और 18 कैच लपके हैं।

कुमार संगकारा

वहीं, चौथे नंबर पर श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा का नाम दर्ज है। उन्होंने T20 विश्व कप के 31 मैचों में 14 खिलाड़ियों को स्टंपिंग और 12 खिलाड़ियों को कैच पकड़े हैं।

क्विंटन डिकॉक

पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का नाम शुमार है। इस दौरान उन्होंने 18 मैचों में 5 बल्लेबाजों को स्टंपिंग और 17 खिलाड़ियों का कैच लपक हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews