LLC 2024 : क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर एबी डिविलियर्स-पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाडी मैदान पर आएंगे नजर

LLC 2024: एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे नामचीन खिलाड़ी फिर से एक्शन में दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार इस साल सितंबर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का पांचवां सीजन आयोजित होने जा रहा है।
LLC 2024 : क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर एबी डिविलियर्स-पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाडी मैदान पर आएंगे नजर

LLC 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और शानदार अवसर आ रहा है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट के पूर्व सितारे एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे नामचीन खिलाड़ी फिर से एक्शन में दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार इस साल सितंबर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का पांचवां सीजन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें ये दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का 2024 सीजन:

दरअसल लीजेंड्स लीग क्रिकेट का 2024 सीजन सितंबर में खेला जाएगा। यह लीग का पांचवां सीजन होगा, जो भारत के साथ-साथ कतर में भी आयोजित होगा। इस बार इरफान पठान, हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे भारतीय पूर्व क्रिकेटरों के अलावा विदेशी दिग्गज भी शामिल होंगे। एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, डेविड मलान और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे बड़े नाम जो सन्यास ले चुके है, वे फिर से मैदान पर दिख सकते हैं।

खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन:

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और इस बार दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लीग में कई नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं। दरअसल पिछले सीजन की बात की जाए तो इसमें 9 देशों के तकरीबन 120 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि इस साल प्लेयर ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल चुकी है और इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

लीग के सह-संस्थापक का बयान:

जानकारी के अनुसार लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक रमन रहेजा का इस विषय पर कहना है कि, “हम फैंस के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों को लीग में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरोन फिंच और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के इंटरनेशनल संन्यास के बाद हमने यह लीग खेली थी। अब दुनियाभर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह लीग और भी बेहतर होती जा रही है। इस लीग से फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को फिर से क्रिकेट मैदान पर देख सकते हैं। इस लीग में टीमें भारत और कतर में मुकाबला खेलती हैं।”

दरअसल लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन भारतीय और विदेशी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनता जा रहा है। इस लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ी और दर्शक, दोनों ही बेहद उत्साहित हैं। खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और उत्साह का स्तर इस लीग को और भी रोमांचक बना देता है। फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को फिर से एक्शन में देखने का मौका मिलता है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews