LSG vs GT Pitch Report: आज आईपीएल में लखनऊ के सामने चूनौती पेश करेगी गुजरात, मैच से पहले जानें कैसी रहेगी आज की पिच

LSG vs GT Pitch Report: आज आईपीएल में लखनऊ के सामने चूनौती पेश करेगी गुजरात, मैच से पहले जानें कैसी रहेगी आज की पिच

LSG vs GT Pitch Report: रविवार 7 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें की यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जाना है। दरअसल दोनों टीमें इस सीजन में अच्छी दिखाई दे रही हैं। लखनऊ के सामने आज गुजरात टाइटन को हारने की बड़ी चूनौती होगी। दरअसल गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

हालांकि गुजरात की टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और 2 में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन लखनऊ की टीम इस सीजन शुरूआती मैच के बाद अच्छी नजर आ रही हैं। दरअसल बेंगलुरु को हराने के बाद से ही लखनऊ की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में आज गुजरात के लिए एक बड़ी चूनौती होगी। दरअसल यह मैच लखनऊ के मैदान में हो रहा है। ऐसे में गुजरात के लिए लखनऊ को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आपको बता दें की लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। दरअसल इस स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआत में बल्लेबाज अच्छे रन बटोर सकते है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मैच में स्पिनर्स का दबदबा शुरू हो जाएगा। जानकारी दें दें की पिछले आईपीएल की बात की जाए तो इस मैदान पर गेंदबाजों का ही बोलबाला दिखा है। वहीं मैदान का औसतन स्कोर 146 के आस-पास रहा है। दरअसल यह लाल मिट्टी की पिच है जिसके चलते यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती हैं। हालांकि इस मैदान पर आईपीएल के अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मुकाबले जीते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं:

लखनऊ की टीम: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव।

गुजरात की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतउल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews