
गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 के मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में एक और चीज ने फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल स्टेडियम में अनुष्का शर्मा के साथ बैठी एक अनजान लड़की, जो हर रन पर झूमती नजर आई। कई कैमरा शॉट्स में अनुष्का और उस लड़की को आरसीबी को चियर करते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे, “ये लड़की कौन है?” अब इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान सामने आ गई है।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएल के किसी मैच में अंजान चेहरों को लेकर खबरें वायरल हुई है। दरअसल पहले आरजे महवेश हो या शिखर धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ऐसे कई चेहरे मैदान में वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अब आरसीबी के मुकाबले में इस अनजान लड़की को लेकर लोग जानना चाहते हैं कि यह कौन है? और इनका अनुष्का शर्मा से क्या संबंध है।
कौन हैं अनुष्का शर्मा की मिस्ट्री गर्ल?
दरअसल अनुष्का शर्मा के पास बैठी इस लड़की का नाम माल्विका नायक है। वे अनुष्का की बेहद करीबी दोस्त हैं और पहले भी उन्हें दोनों को साथ में देखा जा चुका है। माल्विका सिर्फ एक फैन के तौर पर नहीं बल्कि RCB से जुड़े रिश्ते के चलते इस मैच का हिस्सा बनीं। दरअसल, माल्विका की शादी निखिल सोसले से हुई है, जो RCB टीम में मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड के पद पर कार्यरत हैं। वहीं माल्विका की प्रोफेशनल लाइफ भी काफी मजबूत है। उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल Innoz Technologies में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप हेड के रूप में काम कर रही हैं। मतलब, वे सिर्फ ग्लैमर का हिस्सा नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और बिजनेस में भी उनका अहम रोल है। मैच के दौरान अनुष्का के साथ उनका जुड़ाव केवल दोस्ती का नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी से भी एक खास रिश्ता दिखाता है।
विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री
दरअसल RCB ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को महज 101 रनों पर ढेर कर दिया और फिर 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत का जश्न मनाते हुए स्टेडियम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में रही। दोनों की कैमरे पर आती स्माइल और एक-दूसरे को चीयर करते लम्हे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।
लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ विराट-अनुष्का की नहीं रही, बल्कि माल्विका नायक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने फैंस को यह याद दिलाया कि क्रिकेट सिर्फ खिलाड़ियों का खेल नहीं बल्कि रिश्तों, सपोर्ट और एनर्जी का भी मेल है। दरअसल RCB के लिए यह जीत बेहद अहम थी क्योंकि इससे टीम ने फाइनल में जगह बनाई। विराट की अगुआई और डगआउट में अनुष्का-माल्विका जैसे करीबी सपोर्टर्स की मौजूदगी ने टीम का हौसला दोगुना कर दिया।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

