
Glasgow CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स यानि राष्ट्रमंडल खेलों का इन्तजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए खबर निराश करने वाली है क्योंकि ग्लासगो में 2026 में होने वाले इन खेलों से हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिन्टन, शूटिंग सहित अन्य कई बड़े खेलों को बाहर रखने का फैसला लिया गया है।
ग्लासगो में 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में से हॉकी, क्रिकेट, शूटिंग, बैडमिंटन, स्क्वाश, कुश्ती और टेबल टेनिस सहित कुल 13 खेल हटा दिए गए हैं यानि CWG 2026 में इन खेलों के इवेंट नहीं होंगे, इस फैसले से की देशों को बहुत नुकसान होगा क्योंकि खिलाड़ी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।
भारत को होगा इससे नुकसान
भारत के लिहाज से देखा जाये तो भारत इन सभी खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता आया है, इन खेलों को खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी कर रहे थे और अब उन्हें तैयारियों के बीच ये झटका मिल गया है
बर्मिंघम में खेले गए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 12 मैडल जीते थे इस बार और अधिक मैडल जीतने के लिए खिलाड़ी पसीने बहा रहे थे और इस बीच उनके लिए ये बड़ा झटका आ गया, खेलों को हटाने की पीछे की वजह आर्थिक परेशानी बताई जा रही है।
पर क्यूं?
कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट स्क्वॉश , टीटी सहित 13 खेलों को 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम से किया गया बाहर, शूटिंग और आर्चरी पहले से बाहर, कॉस्ट कटिंग बताया जा रहा इसका कारण#Commonwealth #Glasgow pic.twitter.com/KabN3m1xaf
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 22, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

