इस दिग्गज ने किया दावा! जल्द ही शुभमन गिल को मिलेगी वनडे टीम की भी कप्तानी, पढ़ें खबर

क्या शुभमन गिल जल्द ही भारत की वनडे टीम के कप्तान बनने वाले हैं? दरअसल, भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने दावा किया है कि गिल को जल्द ही वनडे टीम की कप्तानी दी जा सकती है। इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने के बाद अब इस पर विचार किया जा सकता है।
शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाने की भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने यह दावा किया है कि शुभमन गिल को भारत का अगला वनडे कप्तान बनाया जा सकता है। इसका मतलब है कि रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी भी अब खतरे में है। इंग्लैंड के साथ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने न सिर्फ कप्तानी से सभी को प्रभावित किया, बल्कि बल्लेबाज़ी से खास तौर पर बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है।

इस समय वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है, जबकि टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में इस समय शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अगर शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया जाता है, तो भारत की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान एक ही खिलाड़ी होगा।

शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह दिया। उसके बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि टेस्ट टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को दी जाएगी। पहले ही शुभमन गिल को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। गिल ने इस दौरे पर शानदार काम किया। हालांकि उन्हें कप्तानी सौंपे जाने से कुछ दिग्गज खिलाड़ी नाराज़ थे। उनका कहना था कि सीनियर खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करके गिल को कप्तानी सौंपना सही नहीं है। हालांकि अब इन दिग्गज खिलाड़ियों की शंकाओं को भी गिल ने खत्म कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाए और भारत को सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में मदद की।

जानिए क्या बोले मोहम्मद कैफ?

वहीं, वनडे टीम की कप्तानी को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि शुभमन गिल वनडे के कप्तान भी बन सकते हैं। हम नहीं जानते कि रोहित शर्मा कितने समय तक कप्तान बने रहेंगे। गिल पूरी तरह से तैयार हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में शुभमन गिल खूब रन बनाते हैं। उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को फ्रंट से लीड किया है। दरअसल, मोहम्मद कैफ का मानना है कि शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। बता दें कि रोहित के वनडे करियर को लेकर भी अब अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे क्या होता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews