
Pachmarhi Monsoon Marathon 2023 : मध्य प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। 23 जुलाई रविवार को पचमढ़ी में पचमढ़ी मानसून मैराथन का पाँचवां संस्करण होने वाला है। इसमें देशभर से 1300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे।खास बात ये है कि एक जिला एक उत्पाद योजना में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में पर्यटन को चुना गया है। इसी योजना में स्थानीय जिला प्रशासन ने 52 हफ्ते की 52 गतिविधियां चिन्हित की हैं, जिनमें यह मैराथन भी है।
एमपी टूरिज्म बोर्ड का सहयोग, 1350 से अधिक रजिस्ट्रेशन
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) यह मैराथन कर रहा है। नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर, भोपाल और इंदौर सहित देशभर से प्रतिभागी शामिल होने के लिए पचमढ़ी पहुँच रहे हैं। मैराथन को देशभर से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण कुल 1350 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह अब तक के संस्करणों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है।
4 श्रेणियों में होगी मैराथन
- मैराथन चार श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में होगी।
- सभी दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू से होगी। विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे।
- यह दौड़ टाइम्ड रन हैं। प्रतिभागियों को एक टाइमिंग चिप, सर्टिफिकेट, ड्राई-फिट मैराथन टी.शर्ट, फिनिशर्स मेडल, पोस्ट रेस रिफ्रेशमेंट और पूरे रूट पर सपोर्ट मिलेगा।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) द्वारा #पचमढ़ी में 23 जुलाई, रविवार को पचमढ़ी मानसून मैराथन का पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।@CMMadhyaPradesh@MPTourism pic.twitter.com/LpMu5MvxZU
— Collector Narmadapuram (@dmhoshangabad) July 22, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

