MS Dhoni ने इंडियन क्रिकेट टीम को दिया सरप्राइज, BCCI ने शेयर किया वीडियो

MS Dhoni

MS Dhoni Video: इंडियन क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के चलते चर्चा में बनी हुई है। अब टीम रांची में कीवी के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने के लिए उतरने वाली है। टीम और पूरा स्टाफ रांची पहुंच चुका है और यहां पर प्रैक्टिस सेशन चल रहा है। इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों को एक बड़ा सरप्राइज मिला और टीम के अब तक के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी सभी का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे और बातचीत करते हुए दिखाई दिए। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

BCCI ने शेयर किया MS Dhoni का वीडियो

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या और ईशान किशन उनसे बातें कर रहे हैं और सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी अपने सीनियर को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा रांची में ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों से देखिए कौन मिलने आया है दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी।

कीवी के साथ खेली जाने वाली इस सीरीज की बात करें तो इसका पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। पूरी टीम यहां पर पहुंच चुकी है और यहां पहुंचने के बाद हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी से खास मुलाकात की थी जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की थी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था जल्दी आ रही है शोले 2, उन्होंने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि दोनों तस्वीर में जय वीरू के अंदाज में नजर आ रहे थे।

जानें कब है मैच

तीन मैचों की ये सीरीज 27 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाली है। पहला मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में है और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद में रखा गया है। इस बार टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में T20 सीरीज खेल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews