इस खिलाड़ी को सौंपी गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी, खुद हार्दिक पांड्या ने किया नाम का ऐलान

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। दरअसल, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा है। यही वजह है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
इस खिलाड़ी को सौंपी गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी, खुद हार्दिक पांड्या ने किया नाम का ऐलान

आईपीएल का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन पर एक मैच का बैन लगा है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। बता दें कि इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भी नजर नहीं आएंगे।

फैंस के मन में यह उत्सुकता थी कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम की कमान कौन संभालेगा। हालांकि, फैंस रोहित शर्मा के कप्तान बनने का इंतजार कर रहे थे और सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान देखना चाहते थे, लेकिन टीम ने रोहित की जगह सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी है।

हार्दिक पांड्या पर क्यों लगा है बैन?

बता दें कि हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच का बैन लगा हुआ है। दरअसल, आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ उन्होंने तीसरी बार ओवर रेट की गलती की थी, जिसके चलते उन पर 30 लाख रुपए का जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया गया था। हालांकि, 2024 के आईपीएल में मुंबई का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स से था, ऐसे में उनका एक मैच का बैन 2025 में भी लागू हो रहा है। यही वजह है कि हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान में नहीं उतरेंगे।

कैसी है बुमराह की चोट?

वहीं, चोटिल होने के चलते जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। इसे लेकर टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने चिंता जाहिर की और बुमराह की गैरमौजूदगी को टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। बुधवार को टीम के हेड कोच जयवर्धने और कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह अहम जानकारी साझा की गई। जयवर्धने ने कहा कि बुमराह तेजी से रिकवर कर रहे हैं और हमें फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक है, वह अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन उनका न खेलना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews