1 सेंटीमीटर से चूके Neeraj Chopra, डायमंड लीग 2024 में दूसरे स्थान पर रहे, यहां जानिए कितना मिला इनाम

Neeraj Chopra ने एक बार फिर भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। दरअसल उन्होंने Diamond League 2024 Final में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।
1 सेंटीमीटर से चूके Neeraj Chopra, डायमंड लीग 2024 में दूसरे स्थान पर रहे, यहां जानिए कितना मिला इनाम

भारतीय जेवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra ने एक बार फिर से विश्व के शीर्ष एथलीटों के बीच अपना नाम दर्ज कराया है। हालांकि इस बार नीरज डायमंड लीग 2024 के फाइनल में मामूली अंतर के कारण खिताब जीतने से चूक गए। जानकारी के मुताबिक ब्रुसेल्स में आयोजित इस मुकाबले में नीरज मात्र 1 सेंटीमीटर से ऐतिहासिक जीत हासिल करने से चूक गए और उपविजेता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।

दरअसल रोमांच से भरपूर इस फाइनल मुकाबले में Neeraj Chopra ने 87.86 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। हालांकि, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स का थ्रो 87.87 मीटर का रहा, जो की नीरज से मात्र 0.01 मीटर अधिक था।

एंडरसन पीटर्स ने खिताब किया अपने नाम

वहीं इस बेहद छोटे अंतर के चलते नीरज फाइनल मैच जीतने से रह गए और एंडरसन पीटर्स ने खिताब अपने नाम कर लिया। जानकारी के अनुसार यह मुकाबला एथलेटिक्स के इतिहास में भी बहुत खास रहा है, क्योंकि इस फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच नजदीकी और रोमांचक मैच देखने को मिला।

मात्र 1 सेंटीमीटर से खिताब रह गया दूर

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 86.82 मीटर का फेंका, मगर दूसरी और एंडरसन पीटर्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही प्रयास में 87.87 मीटर की दूरी तय कर बढ़त बना ली। वहीं नीरज का दूसरा थ्रो अपेक्षाकृत कमजोर रहा और 84 मीटर से कम का था। हालांकि, नीरज ने तीसरे प्रयास में जोरदार वापसी की और 87.86 मीटर का थ्रो किया, जो उन्हें जीत के बेहद नजदीक ले आया, मगर मात्र 1 सेंटीमीटर की कमी के चलते नीरज खिताब जीतने से चूक गए। हालांकि नीरज के अन्य थ्रो भी प्रभावशाली रहे, लेकिन वह एंडरसन पीटर्स को पीछे नहीं छोड़ पाए।

यहां जानिए कितना मिलने वाला है इनाम?

दरअसल डायमंड लीग फाइनल में विजेता को 30 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) का इनाम मिलता है, जो इस बार एंडरसन पीटर्स ने जीता। वहीं, नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 12 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 10 लाख रुपये) की इनामी राशि प्राप्त होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews