कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आकाश दीप? यहां जानिए आकाश दीप की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

आकाश दीप का संघर्षों से भरा सफर आज करोड़ों की कमाई और प्रोफेशनल क्रिकेटर की पहचान तक पहुंच चुका है। कभी बिहार के छोटे से गांव में मुश्किल हालातों के बीच पिता और भाई को खोने का दर्द झेलना पड़ा, आज आकाश दीप के पास करोड़ों की संपत्ति, आईपीएल की मोटी सैलरी और टीम इंडिया की कैप है। चलिए आज इस खबर में हम आपको आकाश दीप की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।
आकाश दीप

बिहार के डेहरी गांव में जन्मे आकाश दीप के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि ज़िंदगी का मकसद बन गया। पिता एक साधारण काम करते थे और परिवार आर्थिक तंगी में था। ऊपर से भाई और पिता की अचानक मौत ने हालात और बदतर कर दिए थे। फिर भी आकाश ने हार नहीं मानी। बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने खुद को साबित किया और 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की।

आकाश दीप की आर्थिक स्थिति तब पूरी तरह बदल गई जब उन्हें आईपीएल में 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा। 2025 की नीलामी में उन्हें 8 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया। फिर इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू भी मिल गया, जिससे उनकी लोकप्रियता और इनकम दोनों में जबरदस्त उछाल आया। चलिए आज हम आपको आकाश दीप की कुल संपत्ति के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आकाश दीप?

बता दें कि आकाश दीप की कुल नेट वर्थ लगभग 41.4 करोड़ रुपये (5 मिलियन डॉलर) है। फिलहाल वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं, लेकिन बंगाल क्रिकेट बोर्ड से उन्हें वार्षिक वेतन मिलता है। साथ ही इंटरनेशनल मैच खेलने पर मिलने वाली मैच फीस और IPL कॉन्ट्रैक्ट से उनकी आमदनी तेज़ी से बढ़ी है। IPL से अब तक उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है और 2025 में अकेले 8 करोड़ की सैलरी मिल रही है।

लग्जरी लाइफ़स्टाइल और कारों के मालिक हैं आकाश दीप

जानकारी के मुताबिक, आकाश दीप ने हाल ही में कोलकाता में एक नया फ्लैट खरीदा है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्हें कारों का भी शौक है और उनके पास Mahindra Thar और Kia Seltos जैसी गाड़ियां हैं। वहीं जल्द ही उनके नए कार कलेक्शन में BMW या Audi जुड़ने की संभावना है क्योंकि IPL कॉन्ट्रैक्ट के बाद उनकी इनकम में बड़ा उछाल आया है।

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, आकाश दीप की कमाई का एक हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आ रहा है। अभी तक वह Yeezy Sneakers ब्रांड से जुड़े हुए हैं। जैसे-जैसे वह इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत होते जा रहे हैं, आगे और बड़े ब्रांड्स से डील्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews