कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं क्रिस गेल? यहां जानिए यूनिवर्स बॉस की कुल नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

क्रिकेट की दुनिया में जब भी सिक्स हिटिंग की बात आती है, तो सबसे पहले क्रिस गेल का नाम ही सामने आता है। वैसे तो क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने आईपीएल से बटोरी। अपने मजाकिया अंदाज और रंगीन लाइफस्टाइल के चलते वह हमेशा चर्चा में रहे। चलिए, आज हम आपको क्रिस गेल की कुल संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। शायद आपको उनकी कुल नेटवर्थ जानकर हैरानी हो सकती है।
Chris Gayle

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और अपना पहला खिताब जीत लिया। इस मौके पर मैदान में पुराने खिलाड़ी क्रिस गेल भी दिखाई दिए। क्रिस गेल ने लंबे समय तक आरसीबी से क्रिकेट खेला। यही कारण है कि विराट कोहली के इस अहम और खूबसूरत पल पर क्रिस गेल भी उनके साथ मौजूद रहे। क्रिस गेल ने लंबे समय तक आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर रखा है। मैदान पर हमेशा कूल और मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले क्रिस गेल मैदान के बाहर भी बेहद रंगीन हैं।

चलिए, आज हम आपको क्रिस गेल की कुल नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं वह कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, उनके शौक क्या हैं। बता दें कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया में ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से भी जाना जाता है।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल?

दरअसल, यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल कुल 375 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। वे बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट, टी20 लीग, बिजनेस और म्यूजिक इंडस्ट्री हैं। उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से तो पैसा मिलता ही है, इसके अलावा वे दुनिया भर की टी20 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते हैं, जहां उन्हें बड़ी कमाई होती है। बता दें कि क्रिस गेल लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहे। आरसीबी के अलावा उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी क्रिकेट खेला। रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिस गेल ने आईपीएल से लगभग 60 करोड़ रुपए की इनकम की। यह बताता है कि उनकी लोकप्रियता कितनी ज्यादा थी।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं क्रिस गेल

बता दें कि क्रिस गेल दुनिया भर की टी 20 लीग से भी पैसा कमाते हैं। दरअसल, उन्होंने आईपीएल के अलावा बिग बैश, बीपीएल जैसी दुनिया भर की बड़ी-बड़ी क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया। कैरेबियन प्रीमियर लीग, जोकि वेस्टइंडीज की घरेलू लीग है, में उन्हें हाईएस्ट पेड खिलाड़ी का दर्जा मिला। इतना ही नहीं, उन्हें कई बड़ी इंटरनेशनल ब्रांड्स ने ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है, जिनमें बियर, फिटनेस ड्रिंक और फैशन ब्रांड शामिल हैं। दरअसल, क्रिस गेल बिजनेस स्टैंडर्ड, ब्रांड इक्विटी, टांकेरिक, डाफाबेट और कतर एयरवेज जैसी ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं, जहां से उन्होंने बड़ी मात्रा में पैसा कमाया है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं गेल?

वहीं, क्रिस गेल की लग्जरी लाइफस्टाइल पर नजर डाली जाए, तो शायद आप उनकी लग्जरी लाइफ देखकर हैरान हो सकते हैं। अक्सर वे इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि क्रिस गेल खुद एक सिंगर भी हैं। ऐसे में यह सेलिब्रिटी एक बड़ी ही शानदार लाइफ जीते हैं। गेल का जमैका में एक शानदार विला है, जिसमें प्राइवेट पूल, जिम, होम थिएटर जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। इतना ही नहीं, वे लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज, बेंटले, रेंज रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews