कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इरफान पठान? यहां जानिए पठान की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

इरफान पठान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं और रिटायरमेंट के बाद भी लोगों के दिलों पर राज किया। इरफान पठान ने बतौर कमेंटेटर भी अपना जलवा बिखेरा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इरफान पठान मैदान के बाहर कितनी लग्ज़री लाइफस्टाइल जीते हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
इरफान पठान

क्रिकेट की दुनिया में जब सबसे स्टाइलिश ऑलराउंडर्स की बात आती है तो इरफान पठान का नाम जरूर लिया जाता है। इरफान एक ऐसा चेहरा हैं जिन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी खूब लोकप्रियता पाई। कमेंट्री और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी उन्हें लगातार फैंस से जोड़े रखती है। भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में उनका नाम गिना जाता है। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था।

लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले इरफान पठान मैदान के बाहर भी एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। आज हम आपको इरफान पठान की कुल संपत्ति के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चलिए जानते हैं कि उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है और वे कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इरफान पठान?

इरफान पठान की कुल नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग ₹60 करोड़ के आसपास बताई जाती है। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। रिटायरमेंट के बाद इरफान ने कमेंट्री, कोचिंग, क्रिकेट अकादमी और ब्रांड एंडोर्समेंट के ज़रिए अच्छी कमाई की। इरफान की आवाज और उनकी राय को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं, इसलिए वे बड़े-बड़े ब्रॉडकास्टर्स के पसंदीदा एक्सपर्ट्स में गिने जाते हैं।

बड़ी-बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर

इरफान पठान कई स्पोर्ट्स और फिटनेस ब्रांड्स से जुड़े हैं। उन्होंने Howzat, ओला, Yuva Unstoppable के लिए एंडोर्समेंट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन की कमेंट्री के लिए इरफान 3 से 5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं और साल में 4 से 6 करोड़ रुपये केवल कमेंट्री से कमा लेते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से उन्हें पूर्व टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते ₹60,000 मासिक पेंशन भी मिलती है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं?

इरफान पठान मैदान पर जितने आकर्षक नजर आते थे, मैदान के बाहर भी वह उतनी ही शाही जिंदगी जीते हैं। वडोदरा में उनका एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करीब ₹6 करोड़ रुपये आंकी गई है। इरफान को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कलेक्शन में Mercedes-Benz, Toyota Fortuner और Mahindra Scorpio जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews