कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं कपिल देव? यहां जानिए कपिल की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

क्या आप जानते हैं क्रिकेट की छोटी-छोटी बारीकियों पर नजर रखने वाले और राय देने वाले कपिल देव कितनी संपत्ति के मालिक हैं? मैदान पर शांत नजर आने वाले कपिल देव कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं, चलिए आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।
Kapil Dev

भारत में अगर क्रिकेट को सबसे ज्यादा किसी क्रिकेटर ने पहचान दिलाई है, तो उसमें सबसे पहला नाम कपिल देव का ही आता है। 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने भारत के हर एक बच्चे में क्रिकेट को लेकर जुनून भर दिया। आज जब हम विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को देख रहे हैं, इन सभी ने कपिल देव को कहीं न कहीं अपना आइडल माना और क्रिकेट के प्रति लगन दिखाई। हालांकि कपिल देव ने क्रिकेट को बहुत पहले ही अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह क्रिकेट को लेकर अपनी राय रखते रहते हैं। आज के समय में भी कपिल देव के अनुभव के कारण लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं।

यही कारण है कि आज भी कपिल देव खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट के इस दिग्गज के पास कुल कितनी संपत्ति है, उनकी कितनी नेटवर्थ है और वह कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं? चलिए आज इसके बारे में हम जानते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं कपिल देव?

कपिल देव की कुल नेटवर्थ पर नजर डाली जाए तो यह लगभग 249 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। कपिल देव ने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेला है, ऐसे में उन्होंने क्रिकेट के दौरान अच्छा खासा पैसा अर्जित किया। हालांकि रिटायरमेंट के बाद कपिल देव ने अपनी ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाया और क्रिकेट से जुड़े अलग-अलग तरीकों से इनकम करना शुरू किया। कपिल देव आज दुनिया भर के क्रिकेटरों में अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एम्बेसडर

जानकारी दें कि कपिल देव ने ब्रांड एंडोर्समेंट से बड़ी इनकम की है। हालांकि ज्यादातर समय अब कपिल देव कमेंट्री में नजर आते हैं, ऐसे में बीसीसीआई के टूर्नामेंट या आईसीसी से भी कपिल देव को इनकम होती है। इतना ही नहीं, कपिल देव ने कई बड़े निवेश भी कर रखे हैं, जिससे वह बड़ा पैसा कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल देव सिर्फ कमेंट्री से साल के 12 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। वहीं कपिल देव की ब्रांड वैल्यू बेहद ज्यादा है, ऐसे में वह क्रेडिट और सबो, मुंबई फॉल्कंस जैसी बड़ी कंपनियों के एंडोर्समेंट कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा वह क्रेड, थ्री वे, पामोलिव शेविंग क्रीम जैसी कंपनियों के लिए भी ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं कपिल देव?

वहीं कपिल देव की लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर नजर डाली जाए, तो कपिल देव मैदान पर जितने शांत और सहनशील नजर आते हैं, अपनी लाइफ़स्टाइल में भी उतने ही सिंपल हैं। हालांकि उनके पास चंडीगढ़ में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। इतना ही नहीं, उनके पास दिल्ली में भी एक बंगला है। वहीं कार कलेक्शन पर नजर डालें तो कपिल देव मर्सिडीज़, टोयोटा फॉर्च्यूनर और पोर्श जैसी महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews