कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं करुण नायर? यहां जानिए करुण की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

इस समय क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में अगर किसी का नाम है तो वह नाम करुण नायर का है। दरअसल, करुण नायर 8 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्हें इंडिया ए में शामिल किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धाकड़ प्लेयर करुण नायर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है?
Karun Nair

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार करुण नायर को भारतीय टीम में एक बार फिर खेलने का मौका मिला है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया ए में शामिल किया गया है। आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी करुण ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें अब मौका मिला है। करोड़ों यारों के फेवरेट, करुण नायर भारतीय टीम के लिए तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में सभी फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करुण नायर ने आईपीएल 2025 में कमबैक किया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में शानदार रनों की पारी खेली। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।

लेकिन इस समय सभी के बीच चर्चा में रहने वाले करुण नायर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? क्या आप जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है? चलिए जानते हैं करुण नायर कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और उन्हें कौन-कौन सी महंगी चीजों का शौक है।

कुल कितनी संपत्ति मालिक हैं करुण?

बता दें कि करुण नायर ने आखिरी बार भारत के लिए 2017 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ की ओर से खेलते हुए आठ मैचों में 700 से ज्यादा रन बना दिए। बता दें कि करुण नायर कुल 55 से 60 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। यह पैसा उन्होंने आईपीएल, ब्रांड एंबेसडर और बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से अर्जित किया है। बता दें कि 2017-18 में बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में करुण नायर का नाम शामिल था। उन्हें सालाना एक करोड़ रुपए की सैलरी दी जाती थी।

महंगी गाड़ियों के शौकीन

वहीं करुण नायर की लग्जरी लाइफस्टाइल पर नजर डाली जाए तो वह करोड़ों की महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास BMW, Audi, Mustang और Skoda जैसी बेहतरीन गाड़ियाँ हैं। इसके अलावा अगर घर पर नजर डाली जाए तो उनके पास बेंगलुरु में एक लग्जरी अपार्टमेंट है। इतना ही नहीं, उन्होंने रियल एस्टेट में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। अगर करुण नायर के ब्रांड एंबेसडर रोल पर नजर डालें तो वह DNI होम थिएटर और Granny Calls जैसी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं। समय के साथ धीरे-धीरे करुण नायर की लाइफस्टाइल भी बदल रही है। जैसे-जैसे करुण नायर का नाम चर्चा में आ रहा है, बड़ी-बड़ी ब्रांड्स उनके साथ काम करने के लिए आगे आ रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews