कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुनील गावस्कर? यहां जानिए गावस्कर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर मैदान पर तो हमेशा से ही सुर्खियों में रहे, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि मैदान के बाहर भी उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बसा रखी है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और बेहद लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर का नाम जब भी आता है, तो क्रिकेट का वह पल याद किया जाता है जिसे हर एक भारतीय फैन देखना चाहता था। दरअसल, 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सुनील गावस्कर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने भारत को न सिर्फ वर्ल्ड कप विजेता बनाने में बड़ी भूमिका निभाई, बल्कि भारत में क्रिकेट को प्रचलित करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा। सुनील गावस्कर क्रिकेट की दुनिया के बड़े दिग्गजों में गिने जाते हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर से कम नहीं आंका जाता। हालांकि इस समय भी वे क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

दरअसल, सुनील गावस्कर क्रिकेट कमेंट्री और प्रेजेंटेशन के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदान पर क्रिकेट की राय रखने वाले सुनील गावस्कर मैदान के बाहर कितने अमीर हैं, कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है? चलिए जानते हैं, वह कैसी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुनील गावस्कर?

दरअसल, सुनील गावस्कर की कुल संपत्ति की बात की जाए तो यह लगभग 227 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पिछले कुछ समय में उनकी नेटवर्थ में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सुनील गावस्कर ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में आना नहीं छोड़ा। दरअसल, अपने बेबाक बयानों के चलते वे अक्सर चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट की समझ और क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें एक इंस्पिरेशन बनाता है। सुनील गावस्कर बिना हेलमेट के बड़े-बड़े गेंदबाजों का सामना किया करते थे। उन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 10,025 रन बनाए, जबकि 108 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें उन्होंने 4,966 रन बनाए।

सोर्स ऑफ़ इनकम क्या है?

सुनील गावस्कर लंबे समय तक बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में रहे। इसके अलावा उन्हें बीसीसीआई की ओर से बेटर रिटायर्ड प्लेयर पेंशन भी मिलती है। यही नहीं, सुनील गावस्कर की कमाई का बड़ा हिस्सा कमेंट्री से आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कमेंट्री से लगभग 36 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इतना ही नहीं, सुनील गावस्कर एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के ओनर भी हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने 1985 में की थी। माना जाता है कि यह भारत की पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी थी और फिलहाल यह कंपनी CEAT क्रिकेट अवॉर्ड जैसे बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित करती है।

बेहद ही लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर शानदार लग्जरी लाइफ़स्टाइल भी जीते हैं। मैदान पर एकदम शांत नजर आने वाले सुनील गावस्कर बेहद ग्लैमरस लाइफ जीने के शौकीन हैं। दरअसल, उनका घर गोवा में बना हुआ है। यह घर बेहद ही आलीशान है, जिसे इस्प्रावा विला कहा जाता है। यह घर बेहद शानदार लोकेशन पर बना है। दरअसल, समंदर किनारे बने इस घर में वह अपनी पत्नी और बेटे रोहन के साथ रहते हैं। इतना ही नहीं, उनके पास शानदार कार कलेक्शन भी है। सुनील गावस्कर के पास एमजी हेक्टर प्लस है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा) और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (70 लाख रुपए) भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews