कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विराट कोहली? जानिए विराट की नेटवर्थ और लक्जरी लाइफस्टाइल

दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है, वे कैसी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं और कौन-कौन से बड़े ब्रांड के एंबेसडर हैं, उनके आलीशान घर कितने के हैं, बीसीसीआई की ओर से उन्हें कितने रुपए मिलते हैं चलिए आज इस खबर में हम सब कुछ जानते हैं।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विराट कोहली? जानिए विराट की नेटवर्थ और लक्जरी लाइफस्टाइल

विराट कोहली दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक हैं, इसे कोई नकार नहीं सकता। मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली मैदान के बाहर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। विराट कोहली की लग्जरी लाइफ़स्टाइल सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में उनका नाम बेहद मशहूर है, उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सचिन के बाद अगर क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड की बात आती है, तो विराट कोहली ही उसमें शामिल होते हैं। इसीलिए उन्हें ‘क्रिकेट का किंग’ भी कहा जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं किंग कोहली की कुल संपत्ति कितनी है, उनकी नेटवर्थ कितनी है, वे कैसी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं और उन्हें किन चीजों का शौक है? चलिए आज हम आपको इस खबर में बताते हैं विराट कोहली की नेटवर्थ 2025 के बारे में पूरी जानकारी।

कुल कितनी है विराट कोहली की नेटवर्थ?

दरअसल, विराट कोहली की कुल नेटवर्थ की बात की जाए तो वे लगभग 1046 करोड़ रुपए के मालिक हैं। विराट की सालाना कमाई लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि उनकी महीने की कमाई 12.50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। खास बात यह है कि हाल ही में बीसीसीआई ने विराट कोहली को ए+ कैटेगरी में रखा है, यानी विराट कोहली को अब साल के 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हालांकि विराट पहले से ही इसी कैटेगरी में थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट कोहली दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल क्यों हैं।

आलीशान घरों के मालिक

वहीं विराट कोहली की लग्जरी लाइफ़स्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने देशभर में कई महंगी प्रॉपर्टीज़ खरीद रखी हैं। विराट कोहली ने गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का एक बंगला खरीदा है, जबकि मुंबई में 34 करोड़ रुपए से ज्यादा की उनकी प्रॉपर्टी है। वहीं अलीबाग में उनकी दो प्रॉपर्टीज़ हैं, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट में भी कई निवेश कर रखे हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन

वहीं वे महंगी कारों के भी शौकीन हैं। विराट कोहली के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें ऑडी Q7 जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है, ऑडी RS5 जिसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपए है, ऑडी R8 LMS जिसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपए है, ऑडी A8L W12 जिसकी कीमत 1.98 करोड़ रुपए है, लैंड रोवर वोग जिसकी कीमत 2.26 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं, उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल GT जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए और बेंटले फ्लाइंग स्पर जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। दरअसल, विराट कोहली आईपीएल से भी मोटी रकम कमाते हैं। लंबे समय से वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। आरसीबी की ओर से विराट कोहली को हर साल 15 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलते हैं।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एम्बेसडर है विराट कोहली

इतना ही नहीं, विराट कोहली कई ब्रांड्स के एंबेसडर हैं, जिनमें मान्यवर, पेप्सी, फिलिप्स, फास्ट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो मोटोकॉर्प, वॉलीबॉल और पूमा जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। विराट कोहली एक ब्रांड के लिए 5 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटरों में भी शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews