Asia Cup 2023 में बन रहे नए रिकॉर्ड, देखें टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की लिस्ट

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: क्रिकेट के हर टूर्नामेंट में कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनता है और पुराने रिकॉर्ड्स टूटते हैं। कभी कोई बल्लेबाज अपनी शानदार पारी से नए रन का रिकॉर्ड खड़ा करता है, तो कभी गेंदबाज दनादन विकेट चटका कर सभी को हैरान कर देते हैं। एशिया कप 2023 की शुरुआत के साथ नए रिकॉर्ड्स बनना शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इस मुकाबले में सबसे बड़ा बदलाव भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में आया है, जहां ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में जगह दिला दी है, तो वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच चुके हैं। चलिए आज आपको एशिया कप के शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज के बारे में बताते हैं।

टॉप 5 बल्लेबाज

एशिया कप 2023 के शानदार बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में 151 रन की शानदार पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उसके बाद 109 रनों के साथ इफ्तिखार अहमद, 89 रन के साथ नजमुल हुसैन शांतो, 87 रनों के साथ हार्दिक पांड्या और अपनी शानदार 82 रनों की पारी के साथ ईशान किशन ने टॉप फाइव की लिस्ट में पांचवा नंबर हासिल कर लिया है।

टॉप 5 गेंदबाज

एशिया कप 2023 के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले शानदार गेंदबाज की बात करें, तो इस लिस्ट में पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का दबदबा है। टॉप 5 की लिस्ट में भारत के चार विकेट चटकाने के बाद 6 विकेट के साथ शाहीन अफरीदी का नाम है।उन्होंने विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आउट किया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच विकेट के साथ हारिस रउफ, तीसरे नंबर पर चार विकेट साथ नसीम शाह हैं। चौथे नंबर पर श्रीलंका के खिलाड़ी मथिचा पथिराना चार विकेट के साथ काबिज हैं। पांचवा नंबर पाकिस्तान के शादाब खान का है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews