भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेगा न्यूजीलैंड का यह घातक गेंदबाज! जानिए क्या है वजह

न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार गेंदबाज फाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। यह गेंदबाज चोटिल होने के चलते भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले से बाहर हो सकता है।
भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेगा न्यूजीलैंड का यह घातक गेंदबाज! जानिए क्या है वजह

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। टीम का सामना अब भारत से रविवार, 9 मार्च को होगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग होगी, लेकिन इस फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के मजबूत गेंदबाज मैट हेनरी फाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो न्यूजीलैंड के लिए यह बेहद मुश्किल समय होगा। दरअसल, मैट हेनरी ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, ऐसे में उनका बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

इस वजह से हुए थे चोटिल

दरअसल, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की, लेकिन इस मैच के दौरान मैट हेनरी चोटिल हो गए थे। हेनरी, क्लासेन का कैच लेते समय चोटिल हुए थे। अब तक उनके फिट होने की खबर सामने नहीं आई है। चोटिल होने के बाद मैट हेनरी ग्राउंड से बाहर चले गए थे। उनके कंधे में चोट लगने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में वह भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक न्यूजीलैंड का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले पाकिस्तान को लीग मैच में बुरी तरह हराने के बाद, दूसरे मैच में बांग्लादेश को भी हराया था। हालांकि, ग्रुप स्टेज के आखिरी और निर्णायक मैच में न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय टीम से करारी हार झेलनी पड़ी थी। बावजूद इसके, टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर अब फाइनल मुकाबला खेलेगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मैच में मैट हेनरी खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews