न्यूजीलैंड के स्टार खिलाडी मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे वर्ल्ड कप में हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड है दर्ज

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बुधवार को मार्टिन गुप्टिल ने क्रिकेट को अलविदा कहा। बता दें कि गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाडी मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे वर्ल्ड कप में हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड है दर्ज

मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियों को छुआ है। गुप्टिल ने टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा गुप्टिल ने वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बता दें कि मार्टिन गुप्टिल ने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन बनाए थे।

दरअसल उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान सुपर स्मैश टूर्नामेंट में किया। बता दें कि मार्टिन गुप्टिल फिलहाल सुपर स्मैश टूर्नामेंट में ऑकलैंड एसेस की कप्तानी कर रहे हैं। मार्टिन गुप्टिल को न सिर्फ न्यूजीलैंड बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया में शानदार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है।

कैसा रहा मार्टिन गुप्टिल का क्रिकेट करियर?

मार्टिन गुप्टिल का क्रिकेट करियर 14 साल लम्बा रहा। गुप्टिल ने 14 साल के करियर में कुल 367 मैच खेले जिसमें 198 वनडे मैच, 122 टी 20 मैच और 47 टेस्ट मैच शामिल हैं। उन्होंने टी 20 में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन (3531) का रिकॉर्ड बनाया। जबकि गुप्टिल ने वनडे में कुल 7346 रन बनाए। बता दें कि वनडे में मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने संन्यास के बाद गुप्टिल ने कहा कि ‘बचपन से ही न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरा सपना रहा था, मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मैंने अपने देश के लिए 367 मैच खेले हैं। मैं अपने सभी साथियों का और कोचिंग स्टाफ का धन्यवाद करना चाहता हूँ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

दरअसल मार्टिन गुप्टिल के क्रिकेट करियर की शरूआत 2009 से हुई थी। वहीं गुप्टिल ने 2022 तक कुल 367 मैच खेले। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने कुल 23 शतक लगाए। उन्होंने अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाया। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया था। गुप्टिल ने अपने वनडे डेब्यू में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने डेब्यू मुकाबले में ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 बॉल पर 122 रन बनाए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews