FIFA World Cup 2026 में छाया नोरा फतेही का जलवा, अदाओं से जीता दर्शकों का दिल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। भारतीय डांसर नेता फतेही के साथ दुनियाभर के सितारे इस समारोह में शामिल हुए और अपनी परफॉर्मेंस से इसे यादगार बना दिया।
Nora Fatehi

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रंगारंग आगाज हो गया है। दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया। सह मेजबान कनाडा और बोस्निया हर्जेगोविना के बीच होने वाले मुकाबले से पहले टोरंटो स्टेडियम में रंगारंग आयोजन हुआ।

नोरा के अलावा एलैनिस मॉरिसैट, एलियाना, माइकल बुबले, जेसी रेयेज, सजॉय, विलियम प्रिंस, वेजड्रीम जैसे कलाकार सितारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट में दो मैच हैं। पहला मुकाबला कनाडा का बोस्निया हर्जेगोविना के बीच देखने को मिला। वहीं दूसरा मुकाबला अमेरिका और पैराग्वे का है।

मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

फीफा की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत रात 11 बजे हुई। यह केवल किसी खेल का आगाज नहीं था बल्कि एक ऐसा जश्न था जो सुर, ताल और जुनून के साथ शुरू हुआ था। दिल छू लेने वाले अंदाज में इस विश्व स्तरीय शो की शुरुआत की गई। कलाकारों को परफॉर्म करता देख दर्शक तालिया बजाते नहीं रुक रहे थे।

नोरा ने लूटी लाइमलाइट

शो में दुनिया भर के कई सितारे शामिल हुए। लेकिन जैसे ही भारतीय एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही किस देश का शानदार एंट्री हुई, वो लाइमलाइट में आ गईं। इन्होंने वेजेड्रीम और सजॉय के साथ फीफा के नेशनल एंथम सीर सीर पेश किया। इसके बाद एक के बाद एक कलाकार शो को शानदार बनाते गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews