क्या रद्द होगा 5 अक्टूबर को होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?

क्या 5 अक्टूबर को होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो जाएगा? दरअसल, हाल ही में एशिया कप 2025 के बाद दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह एसीसी के अंदर नहीं आता है, यह मुकाबला आईसीसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला रद्द होना मुश्किल है।
क्या रद्द होगा 5 अक्टूबर को होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नक़वी द्वारा भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रचा। 41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला गया। लेकिन अब एक और बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। दरअसल, अब इस बड़े विवाद के बीच ही 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने वाली हैं।

दरअसल, 5 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों देश इसके लिए राज़ी होंगे, क्या शेड्यूल के तहत इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा या फिर एक बार फिर इसे रद्द कर दिया जाएगा।

एक बार फिर हाथ नहीं मिलाएगी भारतीय टीम

रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले में भी भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। यानी एक बार फिर वही नज़ारा देखने को मिलेगा जो एशिया कप 2025 में दिखाई दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। मैनेजमेंट और आयोजकों की दृष्टि से एशिया कप और वर्ल्ड कप दो बिल्कुल अलग-अलग टूर्नामेंट हैं। वर्ल्ड कप का मुकाबला आईसीसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में इस मुकाबले पर पूरे विश्व की नज़रें रहेंगी। विवाद के चलते इसे कैंसिल करना मुश्किल है।

क्या रद्द किया जाएगा यह मुकाबला?

जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम उन सभी नियमों का पालन करेगी जो एमसीसी की गाइडलाइंस के अंतर्गत आते हैं। इसके बाद यह सारी संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द होगा। यानी मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, इसमें भारतीय टीम पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट पर नज़र डाली जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हर बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews